सीकर

दादी के वार्षिकोत्सव में ऐसे झूमे श्रद्धालु कि…

www.patrika.com/sikar-news
less than 1 minute read
Apr 01, 2019
laxmangarh news
दादी के वार्षिकोत्सव में ऐसे झूमे श्रद्धालु कि...

लक्ष्मणगढ़. कस्बे के डीडवानियां भवन में ढांढ़ण वाली दादी का वार्षिकोत्सव एवं भजन संध्या रविवार को हुई। ढांढ़ण दादी परिवार के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में भजन कलाकार पवन निर्मल, कोलकाता के मूलचन्द बजाज, चूरू के मेहुल शर्मा, अलवर की रेणू राजस्थानी, तथा राकेश बावलिया ने भजन प्रस्तुत किए। इस मौके पर ढंाढ़ण दादी की प्रतिमा सहित रजत दरबार का श्रृंगार किया गया जबकि अखण्ड जोत एवं छप्पन भोग आकर्षण के केन्द्र रहे। आरम्भ में परिवार के अध्यक्ष रामावतार बजाज, मंत्री जगजीवनराम बजाज एवं कोषाध्यक्ष नरेश बजाज ने कलाकारों तथा अतिथियों का अभिनन्दन किया। कार्यक्रम में चूरू के श्रवण बजाज, शुभम, संजय बजाज व रोहित, नावां के अनुज, फतेहपुर के संदीप व दिनेश भरतीया सीकर के रामस्वरूप सहित देश के विभिन्न हिस्सों से आए श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

होली मिलन समारोह में प्रतिभाओं का सम्मान
लोसल. खूड़ गांव के बस स्टैंड के पास स्थित सैन धर्मशाला में रविवार को होली स्नेह मिलन व प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। पशुपतिनाथ शर्मा, बाल मुकुंद जोशी, निजी शिक्षण संस्थान संघ के जिलाध्यक्ष बीएल रणवां,गायत्री परिवार के एडवोकेट विष्णू पारीक आदि के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में साहित्य, पर्यावरण, समाजसेवा, शिक्षा,गौ सेवा, पत्रकारिता आदि के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि साहित्य व पत्रकारिता के द्वारा ही समाज को सही दिशा दिखाई जा सकती है तथा युवाओं को सही दिशा मिल सकती है। सम्मानित होने वालों में जगदीश प्रसाद को शिक्षा, अब्दुल सत्तार को समाजसेवा, पुरूषोत्तम अग्रवाल को गौ सेवा, श्याम सुन्दर खसेतान को समाजसेवा, मन्नालाल बिजारणियां को स्वच्छता, विमल मिश्रा को गौ सेवा, रामदेव साखंला को साहित्य, सीताराम ओला को कुरीति उन्मूलन, मदनङ्क्षसह को पर्यावरण बचाने, जितेन्द्र सेन को चिकित्सा आदि को विभिन्न क्षेत्रों को सराहनीय कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।

Published on:
01 Apr 2019 06:17 pm