सीकर

गैंगरेप कर महिला को जिंदा जलाने का प्रयास, पुलिस ने शुरू की जांच

हैदराबाद और उन्नाव के बाद सीकर में एक महिला के साथ दुष्कर्म और उसे जिंदा जलाने के प्रयास का मामला सामने आया है।

less than 1 minute read
Dec 11, 2019
गैंग रेप कर महिला को जिंदा जलाने का प्रयास, पुलिस ने शुरू की जांच
गैंग रेप कर महिला को जिंदा जलाने का प्रयास, पुलिस ने शुरू की जांच

सीकर. हैदराबाद और उन्नाव के बाद सीकर में एक महिला के साथ दुष्कर्म और उसे जिंदा जलाने के प्रयास का मामला सामने आया है। मामला नीमकाथाना के थोई थाने में दर्ज हुआ है। जहां चीपलाटा निवासी एक महिला पांच आरोपितों के खिलाफ यह मामला दर्ज कराया है। महिला ने रिपोर्ट में बताया है कि 6 दिसम्बर को शाम 4 बजे के वह अपनी झोपड़ीनुमा घर में अकेली सो रही थी। इसी दौरान अचानक चीपलाटा निवासी हीरालाल,मालाराम,हजारी,प्रकाश व महेन्द्र शराब के नशे में उसकी झोपड़ी में घुस गए और उसके साथ जोर जबरदस्ती करने लगे। आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़ दिये और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। गनीमत से चिल्लाने पर पड़ौसी भागकर आ गए। जिससे उसकी अस्मत लुटने से बच गई। महिला का आरोप है कि इस दौरान बदमाशों ने उसे जिन्दा जलाने की कोशिश भी की। इसके लिए उन्होंने उसकी झोपड़ी में आग लगा दी। बड़ी मुश्किल से वह वहां से भागकर उसने अपनी जान बचाई। लेकिन, वह झोपड़ी में रखे 20 हजार रुपये व अन्य समान नहीं बचा पाई। इससे उसे भारी नुकसान हो गया। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Updated on:
11 Dec 2019 12:37 pm
Published on:
11 Dec 2019 11:43 am