सीकर

बच्चे को बोरी में डाल कर ले जाने का प्रयास, लोगों ने पकड़ा, की धुनाई

इस्लामिया स्कूल के पास शुक्रवार शाम केा तीन साल के बच्चे को बोरी में ले जाते हुए दो युवकों को लोगों ने पकड़ लिया। लोगों ने जमकर दोनों की धुनाई कर चांदपोल पुलिस के हवाले कर दिया

less than 1 minute read
Sep 21, 2019
बच्चे को बोरी में डाल कर ले जाने का प्रयास, लोगों ने पकड़ा, की धुनाई

सीकर. इस्लामिया स्कूल के पास शुक्रवार शाम केा तीन साल के बच्चे को बोरी में ले जाते हुए दो युवकों को लोगों ने पकड़ लिया। लोगों ने जमकर दोनों की धुनाई कर चांदपोल पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बच्चे के पिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। चांदपोल चौकी प्रभारी एएसआई हनुमान सिंह ने बताया कि अरूण कुमार उर्फ काडू पुत्र मंगल व दिलीप पुत्र कैलाश निवासी कच्ची बस्ती डिपो चौकी के पास के रहने वाले है। उन्होंने दोनों को पीनारो के मोहल्ले में सदर मस्जिद के पास से दोनों को गिरफ्तार किया है। दोनों कचरा बीनने का काम करते है और शराब के नशे में थे। उन्होंने बताया कि मुमताज ने मुकदमा दर्ज कराया है उनका तीन साल का बेटा इमाद घर के बाहर खेलने के लिए निकला था। तभी तीन युवक आए और उसके बेटे को कट्टे में डालकर अगवा करने का प्रयास करने लगे। तभी घर के बाहर झाडू निकाल रही बुआ बिलकेश ने तीनों बदमाशों को देख लिया। उन्होंने तुरंत शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर मचाने पर लोगों की जमा हुई भीड़ ने दो युवकों को पकड़ लिया। वहां से एक युवक मौका पाकर फरार हो गया। लोगों ने दोनो ंयुवकों की धुनाई कर डाली। दोनों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Published on:
21 Sept 2019 06:07 pm
Also Read
View All