सीकर

Rajasthan Crime: दोस्ती के बाद छात्रा से बोला- हरियाणा का बदमाश हूं, घरवालों को मार दूंगा; लाखों के जेवरात हड़पे

Sikar Student Blackmail Case: सीकर में कोचिंग छात्रा के मोबाइल नंबर लेकर दोस्ती कर बदमाश युवक ने लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात हड़प लिए। आरोपी युवक छात्रा सोशल मीडिया पर चैट वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा और बोला कि वह हरियाणा का बदमाश है।

2 min read
May 03, 2026
Rajasthan-Police-jeep
राजस्थान पुलिस की जीप की फाइल फोटो: पत्रिका

Student Blackmail Case: राजस्थान के सीकर में कोचिंग छात्रा के मोबाइल नंबर लेकर दोस्ती कर बदमाश युवक ने लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात हड़प लिए। आरोपी युवक छात्रा सोशल मीडिया पर चैट वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा और बोला कि वह हरियाणा का बदमाश है, कहीं से भी रुपए लाकर दे, वरना उसके घरवालों को मार देगा। युवक ने छात्रा को धमकियां देकर जेवरात हड़प लिए। पूरे मामले का खुलासा 30 अप्रेल को हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार युवक और युवती दोनों ही सीकर शहर में एक कोचिंग में पढ़ाई करते हैं। आरोपी युवक ने कोचिंग में पढ़ने वाली युवती से दोस्ती कर पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया। युवती के भाई ने एफआइआर में बताया कि उसकी बहन सीकर में कोचिंग करती थी, कई दिनों से परेशान और उदास थी। 30 अप्रेल को परिवार के लोगों ने पूछा तो बहन ने बताया कि सीकर में कोचिंग करने के दौरान उसकी मुलाकात कोचिंग में ही पढ़ने वाले लड़के से हुई।

मैसेज, वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी

आरोपी युवक ने उसके मोबाइल नंबर मांगे, लेकिन उसने नंबर देने से मना कर दिया। आरोपी युवक ने कहीं से उसके मोबाइल नंबर ले लिए और उसे फोन करने लगा। वो कहने लगा कि हम केवल दोस्ती करेंगे, उसके बाद वह युवक व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज और कॉल करने लगा। छात्रा के बहुत से मैसेज, वीडियो व अन्य फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा। आरोपी ने छात्रा से रुपए लाकर देने काे कहा।

लाखों रुपए के जेवरात लेने के बाद भी दे रहा था धमकियां

रुपए नहीं देने पर चैटिंग व फोटो वायरल करने की धमकियां देने लगा। धमकी से युवती डर गई और उसने कहा कि उसके पास पैसे नहीं है। आरोपी युवक ने कहा कि घर से जेवरात लेकर आने काे कहा। फिर युवती ने करीब एक साल में घर से लाखों रुपए के जेवरात लाकर आरोपी को दे दिए। इसके बावजूद भी आरोपी युवक युवती को रुपए व जेवरात लाकर देने की धमकियां देता रहा। परिवार के पूछने पर युवती ने सारा घटनाक्रम बता दिया। पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है।

Published on:
03 May 2026 02:10 pm