
सीकर.
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं योजना के नाम पर दो लाख रुपए दिलाने के लिए जाली फार्म जारी कर ठगी की जा रही है। भरतपुर में कई लोगों के साथ धोखाधड़ी होने पर सीकर जिले में भी इसका अंदेशा जताया जा रहा है। ठगी की संभावना और उसे रोकने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के मंत्रालय ने अलर्ट भी जारी कर दिया है। महिला अधिकारिता के सहायक निदेशक राजेंद्र चौधरी ने बताया कि मंत्रालय ने अवगत करवाया गया है कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं योजना के नाम पर दो लाख रुपए का नकद भुगतान दिलाने के लिए फर्जी संस्था द्वारा जाली फॉर्म भरवाए जा रहे हैं। जबकि इस योजना के तहत दो लाख रुपए भुगतान का कोई प्रावधान ही नहीं है। एेसे अलर्ट जारी किया गया है कि एेसी किसी भी संस्था या व्यक्ति विशेष के झांसे में नहीं आए और ना ही किसी को बदले में पैस दें। धोखाधड़ी से बचने के लिए अपना आधार कार्ड बैंक विवरण, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी भी किसी से सांझा नहीं करें। यदि एेसी किसी संस्था या व्यक्ति का पता चले तो इसकी जानकारी महिला अधिकारिता विभाग **** नजदीकी पुलिस स्टेशन व बाल विकास परियोजना अधिकारी को दी जा सकती है। उल्लेखनीय है कि भरतपुर में धोखाधड़ी के एेसे कई मामले सामने आ चुके हैं।
Must read:
नियमित करने की मांग
सीकर आंगनबाड़ी केंद्रों पर लंबे समय से कार्य करने वाली महिला कार्मिकों ने सरकार से मांग की है कि उन्हे राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। मुख्यमंत्री के नाम कलक्टर को सौंपे गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि वे सालों से केंद्रों पर लगी हुई हैं। लेकिन, नियमित नहीं करने के कारण उनका भविष्य अधर में है। जबकि विधानसभा चुनाव में सुराज संकल्प भाजपा विकल्प यात्रा के दौरान उन्हे भरोसा दिलाया गया था कि कार्मिकों को नियमित कर बेहतर मानदेय भी दिया जाएगा। लेकिन, उसके बाद अभी तक महिला कार्मिकों की सुध नहीं ली गई है। अखिल राजस्थान महिला एवं बाल विकास संयुक्त कर्मचारी संघ एकीकृत की अध्यक्ष चंद्रावती दुल्लड़ ने बताया कि ज्ञापन देकर 15 हजार रुपए मासिक मानदेय देने, महिला पर्यवेक्षक के रिक्त पद भरने व एएनएम भर्ती में 20 फीसदी पद आरक्षित करने और साथिनों से प्रचेता पद भरने की मांग की गई है। ज्ञापन के दौरान रेण शर्मा, उषा धीरवानी, सज्जन कंवर आदि मौजूद रही।