सीकर

सीकर में अब तक सबसे बड़ी ठगी, इतना जबदस्त लालच देकर ठग लिए सवा करोड़ रुपए

https://www.patrika.com/sikar-news/
2 min read
Jul 14, 2018
New Note
crore rupees

सीकर.
राजस्थान के सीकर शहर में एक करोड़ 25 लाख रुपए की ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। इस संबंध में सीकर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। जिप्सम की खान व प्रोपर्टी कारोबार में पैसा लगाकर दोगुने रुपए देने के नाम पर यह ठगी की गई है। मामला दर्ज होने के बाद सीकर पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। परिवादी ने आरोप लगाया है कि सीकर में इस तरह का गिरोह काम कर रहा है और कई लोगों से रुपए दोगुने करने के नाम पर ठगी कर चुका है।

यह सीकर ठगी का पूरा मामला

-सीकर में ईदगाह रोड पर लीलगरान मदरसे के पीछे रहने वाले शेर खां पुत्र बाबू खां रंगरेज ने ठगी का मामला दर्ज करवाया है।
-मामले में वार्ड नं 19 नई सड़क चूरू निवासी हाफिज मोहम्मद अयूब पुत्र मोहम्मद युसुफ, उसकी पत्नी मैमुना, भाई मुस्लिम व लखावाली हनुमानगढ़ निवासी सिराज पुत्र मौलाना चिरागुद्दीन के खिलाफ रिपोर्ट दी गई है।
-आरोप है कि इन लोगों का शेर खां के घर आना जाना था। आरोपियों ने उसे बताया कि उनका बीकानेर के खाजूवाला में जिप्सम व चूरू में प्रोपर्टी का बड़ा कारोबार है।
-वे लोग कई लोगों से व्यापार में पैसा लगवाकर उनको दुगुने रुपए दे चुके हैं। इस पर शेर खां भी उनके झांसे में आ गया।
-आरोपियों ने व्यापार से जुड़े कुछ कागजात भी उसको दिखाए। इसके बाद शेर खां ने खुद के पास से व अपने रिश्तेदारों से उधार लेकर पहले उनको 40 लाख रुपए दिए।
-इसके 25 लाख, 30 लाख, 16 लाख व 14 लाख रुपए अलग अलग किश्तों में दे दिए।

सीकर में गिरोह कई लोगों से ठगी

परिवादी ने आरोप लगाया है कि इन लोगों के साथ सीकर के कुछ अन्य लोग भी शामिल हैं। इन्होंने इस तरह का गिरोह बना रखा है जो रुपए दोगुने करने का झांसा देकर लोगों से ठगी करता है।

Published on:
14 Jul 2018 01:58 pm