सीकर

बिहार की विवाहिता राजस्थान में यहां तीन बार बिकी, वजह चौंका देने वाली

मानव तस्करी, दुष्कर्म करने तथा एक मासूम बच्चे के अपहरण या हत्या की आशंका जताते हुए बिहार की विवाहिता ने मामला दर्ज करने की मांग की है।

2 min read
Jan 17, 2018

सादुलपुर. राजस्थान के चूरू जिले के सादुलपुर थाना इलाके में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक विवाहिता के साथ बहुत नाइंसाफी हुई है। उसे काम के बहाने से सादुलपुर लाया गया और फिर दुष्कर्म किया गया। इतना ही नहीं बल्कि दुष्कर्म के बाद यह विवाहिता तीन बार बिकी। मानव तस्करी, दुष्कर्म करने तथा एक मासूम बच्चे के अपहरण या हत्या की आशंका जताते हुए पीडि़ता ने मंगलवार को थानाधिकारी को लिखित शिकायत कर मामला दर्ज करने की मांग की है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिहार के दरभंगा जिला अन्तर्गत गांव देथुआ निवासी पीडि़ता ने शिकायत में बताया कि उसकी शादी बिहार निवासी युवक से हुई थी। वह अपने माता-पिता के साथ कमाने बिहार से अमृतसर आ गई। जहां उसकी मुलाकात सादुलपुर के वार्ड एक निवासी एक महिला व एक युवक से हुई। जिन्होंने सादुलपुर में अच्छी मजदूरी दिलवाने का आश्वासन दिया।


वर्ष 2016 में वह दोनों के साथ सादुलपुर आ गई। पीडि़ता ने आरोप लगाया कि दोनों कई दिनों तक उसे व उसके पुत्र को कमरे में बंद कर मारपीट की। आरोपित युवक ने उससे दुष्कर्म किया। दिसंबर 2016 में आरोपित ने एक व्यक्ति को बेच दिया। जिसने मलसीसर Jhunjhunu ले जाकर दुष्कर्म किया। उसने एक अन्य व्यक्ति को बेच दिया।


बाद में उसे वापस वार्ड एक सादुलपुर निवासी के पास छोड़कर चला गया। दोनों ने जान से मारने की धमकी देकर पीडि़ता को कई दिनों तक माता मंडी के पास रखा। सरदारशहर के एक व्यक्ति को फिर बेच दिया। पीडि़ता ने बताया कि मेरे पुत्र को उन्होंने अपने पास रखा।

वह जैसे तैसे सरदारशहर से मुक्त होकर सादुलपुर पहुंची तथा सादुलपुर निवासी एक जने के सहयोग से अपने माता-पिता को पंजाब से बुलाया। आरोपितों की तलाश की लेकिन पता नहीं चला। आरोप लगाया कि मुझे आशंका है कि आरोपितों ने उसके पुत्र का अपहरण कर लिया है तथा या हत्या कर दी है।

Published on:
17 Jan 2018 11:51 am
Also Read
View All