सीकर

वाहन ने बाइक को मारी जबरदस्त टक्कर, गांव जा रहे दो युवकों की दर्दनाक मौत

Two Died in Road Accident in Sikar : सीकर जिले के नीमकाथाना में बुधवार देर रात को बाइक सवार दो युवकों की सडक़ हादसे में दर्दनाक मौत हो गई।

less than 1 minute read
Jul 11, 2019
Two Died in Road Accident in Sikar : सीकर जिले के नीमकाथाना में बुधवार देर रात को बाइक सवार दो युवकों की सडक़ हादसे में दर्दनाक मौत हो गई।
वाहन ने बाइक को मारी जबरदस्त टक्कर, गांव जा रहे दो युवकों की दर्दनाक मौत

सीकर।
Road accident in Sikar : सीकर जिले के नीमकाथाना में बुधवार देर रात को बाइक सवार दो युवकों की सडक़ हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों बाइक पर सिरोही से अपने गांव की तरफ जा रहे थे। इस दौरान अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको उपचार के लिए राजकीय कपिल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

कोतवाली थाना एसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि आगवाड़ी फाटक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के पहुंचने से पहले ही 108 एंबुलेंस घायलों को अस्पताल ले आई। जहां दोनों की मौत ( Two Died in road accident ) हो गई। बाद में घटनास्थल से पुलिस अस्पताल पहुंची।

दोनों मृतकों की पहचान मलावाली निवासी जगदीश व सुभाष के रूप में हुई है। दोनों एक-दूसरे के पड़ोस में ही रहते थे। बुधवार देर रात वह बाइक पर सिरोही से अपने गांव मलावाली जा रहे थे। इसी दौरान आगवाड़ी फाटक के पास हादसे का शिकार हो गए। जिसमें दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस उपाधीक्षक रामावतार सोनी भी अस्पताल में पहुंचे। इधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Updated on:
11 Jul 2019 06:53 pm
Published on:
11 Jul 2019 01:50 pm