सीकर

सड़क हादसे में मजदूर की मौत, दो बेटी व एक बेटे के सिर से उठा पिता का साया

कस्बे के श्री श्याम तोरण द्वार के पास रींगस रोड पर जीप की टक्कर से बाइक सवार एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि उसके पीछे बैठा चचेरा भाई घायल हो गया।
less than 1 minute read
May 26, 2019
कस्बे के श्री श्याम तोरण द्वार के पास रींगस रोड पर जीप की टक्कर से बाइक सवार एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि उसके पीछे बैठा चचेरा भाई घायल हो गया।
सड़क हादसे में मजदूर की मौत, दो बेटी व एक बेटे के सिर से उठा पिता का साया

खाटूश्यामजी.
कस्बे के श्री श्याम तोरण द्वार के पास रींगस रोड पर जीप की टक्कर से बाइक सवार एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि उसके पीछे बैठा चचेरा भाई घायल हो गया। जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर 12 बजे करीब चोमू पुरोहितान निवासी राज कुमार कुमावत (35) अपने चचेरे भाई अशोक कुमावत (22) के साथ बाइक से खाटूश्यामजी की ओर आ रहा था कि श्री श्याम प्रवेश द्वार के पास सामने से आ रही जीप में उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अशोक घायल हो गया। हादसे के बाद जीप चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची 108 दोनों को अस्पताल लेकर आई। जहां मृतक राजकुमार के शव को मोर्चरी में रखवाया गया और घायल का उपचार किया गया। घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल में मृतक के परिजनों सहित लोगों का जमावड़ा लग गया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी लेकर जांच में जुट गई। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक विवाहित था मजदूरी का काम करता था। मृतक के दो बेटियां रेखा(15), सपना(12) बेटियां व एक बेटा राहुल (14) है और पत्नी रेशमी है।

छीन गया परिवार का सहारा
मृतक राजकुमार मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

Updated on:
26 May 2019 04:56 pm
Published on:
26 May 2019 12:13 pm