
खंडेला. बाइक चोरी सहित अन्य चोरी की वारदातों लिप्त आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया, वहां से एक को एक दिन की रिमांड पर तो दूसरे को बाल सुधार गृह भेजा गया। पुलिस ने कई जगहों पर से चोरी की बाइक व सामान बरामद किया था। एएसआई धुकलसिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों ने जयपुर सहित कई जगह से बाईक चोरी करना स्वीकार किया है। आरोपी दूल्हेपुरा निवासी रामकिशन को सोमवार को श्रीमाधोपुर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे एक दिन के पीसी पर सौंपा गया है। वहीं दूसरे आरोपी होद निवासी सुभाष उर्फ माधा को बाल न्यायालय सीकर में पेश किया गया वहां से उसे बाल सुधार गृह सीकर भेज दिया है।
जनसंवाद में गए किसान का मोबाइल गुम
बावड़ी. ग्राम सन्तोषपुरा के समीप श्री श्याम सरोवर धर्मशाला में मुख्यमंत्री जनसंवाद कार्यक्रम में ग्राम बावड़ी का सजीव कुमार सौगण गांव की समस्या को लेकर जनसंवाद में गया था। संजीव ने रींगस थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि सात अप्रैल को दोपहर बाद लगभग चार बजे काउन्टर पर प्रवेश पास बनाते समय जेब से मोबाइल गायब हो गया। वहां पर काउन्टर पर मौजूद लोगों को व पुलिस को भी अवगत करवाया गया, लेकिन मोबाइल नहीं मिला।
चौथे सदस्य की मौत
फतेहपुर. गुरुवार को चिड़ावा के पास हुए सडक़ हादसे में हताहत हुए परिवार की एक ओर महिला का निधन हो गया। चार दिन जिंदगी और मौत से जूझने के बाद घायल नफीसा की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शादी के बाद दरगाह में जियारत करने जा रहे एक परिवार की गाड़ी पलटने से तीन लोगों की मौत हुई थी व पांच घायल हो गए थे। इनमें तीन की हालत गम्भीर होने के कारण जयपुर रैफर किया था। सोमवार को मृतक अरशद की भाभी नफीसा का भी निधन हो गया। सोमवार को नफीसा के शव को दफनाया गया।