सीकर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से संवाद कर यह बोले सीकर के कार्यकर्ता

सीकर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को वीसी के जरिए सीकर के कार्यकर्ताओं से संवाद किया।
less than 1 minute read
Nov 04, 2018
sikar news
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से संवाद कर यह बोले सीकर के कार्यकर्ता

सीकर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को वीसी के जरिए सीकर के कार्यकर्ताओं से संवाद किया। प्रधानमंत्री ने सीकर के संवाद में कहा कि सबसे पहले मैं भैरोसिंह शेखावत जन्मस्थली सीकर के लोगों को नमन करता हूं। इस दौरान स्नेहलता पारीक ने सवाल किया कि सरकार ने गरीबों के लिए काफी काम किया है। अत्योदय योजना को जनता के बीच में और कैसे ले जाया जा सकता है। इस पर पीएम ने कहा कि केन्द्र सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपने को साकार करने का काम किया है। पीएम ने कहा कि नमो एप के जरिए आमजन को योजनाओं की जानकारी दी जा सकती है। वहीं भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनिता शर्मा ने सवाल किया कि केन्द्र सरकार ने स्कूल शिक्षा से लेकर कॉलेज शिक्षा में काफी अच्छा काम किया है, एेसे में गांव-ढाणियों में बैठे लोगों को कैसे योजनाओं के बारे में बताए। पीएम ने इस सवाल के जवाब में कहा कि शिक्षा जीवन निर्माण के लिए बेहद जरूरी है। इसलिए सरकार ने इस क्षेत्र में काफी काम किया है। इस दौरान सांसद सुमेधानंद सरस्वती, जिलाध्यक्ष विष्णु चेतानी, विधायक रतन जलधारी, गोरधन वर्मा, जिला प्रमुख अपर्णा रोलण, माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष हरीश कुमावत, यूआईटी चेयरमैन हरिराम रणवां, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन मोदी सहित अन्य मौजूद रहे।

Updated on:
04 Nov 2018 02:45 pm
Published on:
04 Nov 2018 02:45 pm