मुजफ्फरनगर

नांगल पीएचसी के छह कमरों के ताले टूटे, हजारों का सामान ले गए चोर

बुधवार सुबह नौ बजे एएनएम बिज्जू स्वामी अस्पताल आई देखा कि कमरों के ताले टूटे हैं।
less than 1 minute read
Feature image

ग्राम नांगल के प्राथमिक चिकित्सा व स्वास्थ्य केन्द्र को मंगलवार रात को चोरो ने अपना निशाना बनाया व छह कमरों के ताले तोड़कर कम्प्यूटर समेत अन्य सामान चुरा ले गए। पीएचसी की इंचार्ज डॉ. सीमा सैनी ने बताया कि मंगलवार शाम को अस्पताल के ताले लगाकर गए थे। बुधवार सुबह नौ बजे एएनएम बिज्जू स्वामी अस्पताल आई देखा कि कमरों के ताले टूटे हैं। बिज्जू ने इसकी जानकारी डॉ. सीमा सैनी व अन्य स्टाफ को दी। डॉक्टर सीमा ने श्रीमाधोपुर पुलिस को चोरी की सूचना दी। पुलिस केसीआई हरिश रावत व बलवंत सिंह टीम के साथ मौके पर आए व मुआयना कर जांच शुरू की।

ये हुआ चोरी

एक कम्प्यूटर सैट, दो इन्वर्टर, तीन बड़ी बैट्रियां, दो स्कोपमीटर, एक वाटर प्यूरीफायर, एक हीटर, एक प्रिन्टर, एक ग्लूकोमीटर, दस फोरसेटस व अन्य सामान चुरा ले गए। गौरतलब है कि श्रीमाधोपुर पुलिस की रात्रि गश्त के बावजूद चोरी हो गई।

Published on:
01 Feb 2017 07:29 pm
Also Read
View All
मुजफ्फरनगर में पति की हत्या का खुलासा, डेढ़ साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, पत्नी ने दूध में मिलाई नशीली गोलियां, दोनों गिरफ्तार

Muzaffarnagar Road Accident: घर से दवा लेने निकला था फरमान, रास्ते में हुआ हादसा, रोडवेज बस हादसे में पिता-बेटी समेत 5 की मौत

मुजफ्फरनगर में रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को कुचला, मासूम समेत पांच की मौत

Rakesh Tikait Jayant Chaudhary: दिल्ली में राकेश टिकैत-जयंत चौधरी की मुलाकात, साथ दिखे J&K के डिप्टी CM, बढ़ी सियासी हलचल

‘अपनी पार्टी संभालें मंत्री जी’, ओपी राजभर पर बरसे सपा सांसद हरेंद्र मलिक, बोले- BJP की लिखी स्क्रिप्ट बोलते हैं सहयोगी