सीकर

बुरके ने रोकी पीएम मोदी की जयपुर सभा में जाने की राह

https://www.patrika.com/sikar-news/

2 min read
Jul 07, 2018
Burka Woman Not allowed For PM MOdi rally aJaipur

सीकर. प्रदेश में केंद्र व राज्य सरकार के विभिन्न योजनाओं से लाभांवितों को पीएम की सभा में जाने का मौका मिला। पिछले 15 दिन से सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी सहित पार्टी के नेता सभा की तैयारियों में जुटे थे। शनिवार सुबह हर जिला मुख्यालय व ब्लॉक स्तर से निजी बसे जयपुर के लिए रवाना हुई।

सीकर जिला मुख्यालय पर भी इसका असर देखने को मिला। यातायात की परेशानी को समझते हुए शहर के कई स्थानों से सुबह जल्दी ही लाभार्थियों को बुलाकर बसे जयपुर के लिए रवाना की गई। हालांकि पीएम की सभा में जाने की खुशी ने लाभार्थियों को कुछ परेशान भी किया। चिकित्सा विभाग की कई योजनाओं में लाभार्थी महिलाओं को पीएम की सभा में जाने का अवसर मिला। लेकिन कई मुस्लिम महिलाओं को इसके लिए बुरका भी उतारना पड़ा। किसी ने मना किया तो ले जाने से मना कर दिया।

आधी अधूरी जानकारी ने लाभार्थियों को सभा में जाने से किया वंचित

लाभार्थियों को सभा में जाने के लिए विभागों से फोन पर निमंत्रण दिया गया था। लेकिन कई विभागीय कर्मचारियों ने फोन पर कहां कि परिवार से कोई भी आ जाओं। ऐसे में कई लाभार्थी महिलाओं के पति व उनके सांस ससूर सुबह जल्दी सभा में जाने के लिए चिहिंत स्थानों पर आ गए। लेकिन उन्हें बाद में यह कहकर रोक दिया कि आज बिना लाभार्थी के सभा में नहीं चल सकते हो। ऐसे में जल्द बाजी में कई लाभार्थी महिलाएं पीएम की सभा में जाने से वंचित रह गई।

पीएम से मिलने की खुशी बेटियों में ज्यादा

जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक प्रथम के स्तर पर स्कूटी वितरण योजना में लाभार्थी बेटियों में पीएम से मिलने का उत्साह सबसे अधिक नजर आया। डीईओ कार्यालय से सबसे पहली बस इन्हीं बेटियों की जयपुर के लिए रवाना हुई। शहर में पालवास रोड स्थित एक निजी स्कूल से रीतू शर्मा ने सत्र 2016-17 में 12वीं कक्षा में 94.80 अंक प्राप्त किए।

पीएम से मिलने की खुशी जताते हुए रीतू ने डीईओ कार्यालय से मिले निमंत्रण के लिए आभार व्यक्त किया। इधर स्वास्थ्य विभाग की राजश्री योजना से लाभांवित सीकर के राधाकिशनपुरा निवासी डिप्पल कुमावत ने कहा सभा में जाने की खुशी तो है, लेकिन अब जाने के बाद ही कुछ बता सकते है कि वहां कैसा लगा।

Published on:
07 Jul 2018 06:19 pm
Also Read
View All