सीकर

जलदाय विभाग की लापरवाही से दौड़ा करंट

सीकर. जलदाय विभाग की लापरवाही से शुक्रवार को शहर में कई स्थानों पर करंट दौड़ गया। दरअसल, जलदाय विभाग की ओर से शहर में बाईपास इलाके में कई स्थानों पर जमीन पर स्र्टाटर बॉक्स रखे हुए है।
2 min read
Jul 14, 2018
sikar
careless discome activity hurt people

जलदाय विभाग की लापरवाही से दौड़ा करंट


सीकर. जलदाय विभाग की लापरवाही से शुक्रवार को शहर में कई स्थानों पर करंट दौड़ गया। दरअसल, जलदाय विभाग की ओर से शहर में बाईपास इलाके में कई स्थानों पर जमीन पर स्र्टाटर बॉक्स रखे हुए है। बारिश के कारण शुक्रवार को यह पानी में डूब गए। इससे करंट फैल गया। इलाके के लोगों ने बाद में विद्युत निगम की टीम को फोन कर सप्लाई बंद कराई। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता विद्याद्यर सिंह ने बताया कि शहर के दौरे में भी इस तरह की समस्या देखने को मिली है। जलदाय विभाग के अधिकारियों को बॉक्सों को जमीन से पांच फीट उपर लगाने के निर्देश दिए है।

सिंह नीदरलैंड में रखेंगे भारत सरकार का पक्ष
सीकर. भारतीय इंजीनियरिंग सेवा के अधिकारी भागीरथ सिंह नीदरलैंड में भारत सरकार की विभिन्न मामलों में पैरवी करने जाएंगे। वर्तमान में वरिष्ठ उप वेतार सलाहकार के पद पर कार्यरत सिंह ने बताया कि वह दो सप्ताह तक नीदरलैंड के दौरे पर रहेंगे। वे अन्तरराष्ट्रीय न्यायालय हेग में भारत सरकार के खिलाफ चल रहे स्पैक्ट्रम संबंधी मामले में पक्ष रखेंगे। सिंह मूलत: सीकर जिले की लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति के फदनपुरा गांव के निवासी है।


४२५ किसानों को बांटे प्रमाण पत्र
पाटोदा. पाटोदा ग्राम सेवा सहकारी समिति में शुक्रवार को मुख्यमंत्री ऋण माफी शिविर का आयोजन हुआ। इसमें जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंघानिया ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए साढ़े चार वर्ष में कई बड़ी राहत दी है। अब कर्जा माफी के साथ किसान की फसलों का बीमा किया जा रहा है। कॉपरेटिव सोसायटी के अध्यक्ष भंवरलाल शर्मा ने बताया ग्राम पंचायत पाटोदा में सहकारी समिति 425 किसानों को कर्जा माफी के प्रमाण पत्र दिए।


पौधरोपण का लिया संकल्प
सीकर. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शिवसिंहपुरा में प्रधानाचार्या इन्दुकला महला की अगुवाई में पौधरोपण हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों को पौधरोपण का संकल्प लिया। कार्यक्रम को विकास कुमार, किशोर कुमार, किरणबाला व लक्ष्मीदेवी ने संबोधित किया।

दिव्यांगों का सम्मान
सीकर. लियो क्लब सीकर डिलाइट की ओर से शुक्रवार को दशरथ मनोविकास संस्थान में अभियान के तहत दिव्यांगों क सम्मान किया। कार्यक्रम को प्रोजेक्ट चेयरमैन शुभम मोदी, अध्यक्ष अंकित शर्मा, सचिव मनीष दोदराजका व उपध्यक्ष आयुष श्रीवास्तव ने संबोधित किया।

Published on:
14 Jul 2018 06:24 pm