सीकर. शेखावाटी में पिछले एक सप्ताह से मौसम में जबर्दस्त उलटफेर आ रहा है। नौतपा की शुरूआत के बाद जेठ माह में पंखे व कूलर की रफ्तार थम तो कभी बेहद कम हो रही है। वातावरण में नमी की मात्रा 50 प्रतिशत से ज्यादा पहुंच गई है। इधर मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार 31 मई तक शेखावाटी सहित प्रदेश में बारिश और अधंड की गतिविधियां जारी रहेगी।
सीकर. शेखावाटी में पिछले एक सप्ताह से मौसम में जबर्दस्त उलटफेर आ रहा है। नौतपा की शुरूआत के बाद जेठ माह में पंखे व कूलर की रफ्तार थम तो कभी बेहद कम हो रही है। वातावरण में नमी की मात्रा 50 प्रतिशत से ज्यादा पहुंच गई है। इधर मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार 31 मई तक शेखावाटी सहित प्रदेश में बारिश और अधंड की गतिविधियां जारी रहेगी। सीकर में सोमवार सुबह से मौसम बदला रहा। फतेहपुर कृषि अनुसंधान सहित जिले में कई जगह हल्की बूंदाबांदी हुई। सुुबह 11 बजे तक बादल छाए रहने से तेज बारिश के आसार बने। दोपहर बाद खिली धूप में तेजी रही लेकिन नमी के कारण तापमान में करीब डेढ़ डिग्री की गिरावट आई। फतेहपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री व न्यूनतम तापमान 19ण्8 डिग्री और सीकर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 20ण्5 डिग्री दर्ज किया गया।
आगे क्या
मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार फिलहाल दक्षिण.पश्चिमी राजस्थान व आसपास के क्षेत्रों के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। साथ ही एक ट्रफ लाइन राज्य से होकर उत्तर प्रदेश तक बनी हुई है। इस कारण मौसम में बदलाव है। जोधपुरए उदयपुरए अजमेर व बीकानेर संभाग के जिलों में दोपहर बाद तेज मेघगर्जनए तेज अंधड़ व तेज बारिश होने की प्रबल संभावना है। जयपुरए कोटा व भरतपुर संभाग के जिलों में भी कहीं.कहीं मेघगर्जन व हल्के से मध्यम बारिश की संभावना है। 30.31 मई को भी आंधी बारिश की गतिविधियां जारी रहने की प्रबल संभावना है।