6 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीकर में भीषण हादसा: तेज रफ्तार SUV ने बाइक को मारी टक्कर, लिफ्ट लेकर जा रही महिला सहित 2 लोगों की मौत

Sikar Road Accident: राजस्थान के सीकर जिले में सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार महिला और युवक की मौत हो गई। वहीं, एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा नीमकाथाना क्षेत्र में कुल्हाड़ा के पास हुआ।
2 min read
Google source verification

सीकर

image

Anil Prajapat

Jul 06, 2026

sikar accident

सीकर के नीमकाथाना में हुआ हादसा। फोटो: पत्रिका

सीकर। राजस्थान के सीकर जिले में सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार महिला और युवक की मौत हो गई। वहीं, एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा नीमकाथाना क्षेत्र में कुल्हाड़ा के पास हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल भिजवाया। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार महिला और युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस के बाइक सवार तीनों लोग गणेश्वर की ओर से नीमकाथाना आ रहे थे, तभी हादसा हो गया।

पुलिस के मुताबिक हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ। हादसे के वक्त बाइक पर दो महिला सहित 3 लोग सवार थे। तभी कुल्हाड़ा के पास तेज रफ्तार एसयूवी ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में भगवती देवी कुमावत निवासी अजमेरी और सुरेंद्र कुमावत निवासी गणेश्वर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक अन्य महिला घायल हो गई। जिसकों उपचार के लिए नीमकाथाना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस ने मृतकों के शवों को नीमकाथाना के जिला अस्पताल में की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना भिजवा दी है। परिजनों के आने के बाद शवों का पोस्टमार्टम होगा।

उछलकर सड़क पर गिरे बाइक सवार

हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार तीनों लोग उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और सड़क खून से लाल हो गई। एसयूवी की टक्कर से बाइक के परखच्चे उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया और क्षतिग्रस्त बाइक को थाने भिजवाया।

लिफ्ट लेकर बाइक पर बैठी थी महिला

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गणेश्वर निवासी नीमकाथाना सुरेंद्र कुमावत किसी काम से सुबह नीमकाथाना आ रहा था। रास्ते में दो महिलाएं मिली। जिन्होंने उससे लिफ्ट मांगी। इसके बाद सुरेंद्र ने दोनों महिलाओं को अपनी बाइक पर बिठाया लिया। कुछ ही दूर चलते के बाद भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सड़क मार्ग पर लगा जाम

हादसे के बाद सड़क मार्ग पर जाम लग गया। सड़क पर शव पड़े देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर सदर थाना पुलिस मौके पहुंची। पुलिस ने शव को सड़क से हटवाने के बाद यातायात सुचारू करवाया। फिलहाल, पुलिस बाइक को टक्कर मारने वाले एसयूवी चालक की तलाश में जुटी हुई है।