2 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अटल टनल के पास सड़क हादसा; सीकर के कैलाश की मौत, तीन जने घायल, निर्माणाधीन पुल पर सरियों में घुसी कार

हिमाचल प्रदेश में अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल के पास एक अनियंत्रित एसयूवी कार रोड के किनारे लगे बेरिकेडिंग तोड़ कर निर्माणाधीन पूल के सरियों में जा फंसी। घटना में सीकर के मांडोता निवासी कैलाश की मौत हो गई और उनके तीन साथी घायल हो गए।
2 min read
Google source verification

सीकर

image

kamlesh sharma

Jul 02, 2026

Atal Tunnel accident

फोटो- वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सीकर। हिमाचल प्रदेश में अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल के पास एक अनियंत्रित एसयूवी कार रोड के किनारे लगे बेरिकेडिंग तोड़ कर निर्माणाधीन पूल के सरियों में जा फंसी। घटना में सीकर के मांडोता निवासी कैलाश की मौत हो गई और उनके तीन साथी घायल हो गए। तीनों घायलों को हॉस्पिटल भेजा गया। शुरुआती जांच के अनुसार यह हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ है। पुलिस के अनुसार, यह ग्रुप मनाली से लाहौल की ओर घूमने के लिए जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। दुर्घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश पुलिस के अनुसार अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल से बाहर निकलते ही बाहर अचानक आए मोड़ के चलते ड्राइवर ने कार पर से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद गाड़ी सीधी निकल सड़क किनारे लगे बैरिकेड्स को तोड़ते हुए नीचे गिर गई और निर्माणाधीन पुल की ओर चली गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अधूरे बने ढांचे से निकली लोहे के सरिए गाड़ी के अंदर घुस गईं, जिससे गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार के पुल के सरियों में फंसने के कारण वह चंद्रा नदी में गिरने से बच गई। मृतक कैलाश (34) पुत्र गोविंद राम निवासी मांडोता, धोद सीकर है। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं घायलों में राजेंद्र पुत्र गोविंद निवासी गांव मांडोता धोद, सिद्धार्थ सिंह शेखावत निवासी खाटूश्याम, जिला सीकर और आदित्य पुत्र मंगल सिंह निवासी पलिया कलां, जिला लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश है। घटना के जानकारी मिलते कैलाश के परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक की लहर छा गई।

दो बेटी व एक बेटे के सिर से उठा पिता का साया

मृतक कैलाश गांव मांडोता में खेती-बाड़ी करते हैं। उनके दो बेटियां व एक बेटा है। पिता गोविंदराम का देहांत हो चुका है। एक बड़ा भाई व एक छोटा भाई एयरफोर्स में है। सूत्रों के अनुसार चारों जने मनाली से लाहौल घूमने के लिए जा रहे थे। मांडोता निवासी राजेंद्र ढाका ने मनाली के आसपास होटल कर रखा है।