सीकर

CM Visit Sikar : खाटूश्यामजी में बाबा श्याम की शरण में सरकार, 66 करोड़ से बदलेगी खाटूनगरी की तस्वीर

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे रविवार को श्याम शरण में पहुंची। मुख्यमंत्री ने श्याम दरबार में शीश नवाकर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

2 min read
Apr 09, 2018
khatushyamji temple develop cm visit

खाटूश्यामजी/ दांतारामगढ.

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे रविवार को श्याम शरण में पहुंची। मुख्यमंत्री ने श्याम दरबार में शीश नवाकर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री प्रताप सिह चौहान ने निशान भेंट किया। इस दौरान बाबा श्याम के छप्पन भोग का प्रसाद लगाया। इससे पहले खाटूश्यामजी के होटल लखदातार में मुख्यमंत्री ने संभागीय आयुक्त व जिला कलक्टर सहित कई अधिकारियों की बैठक ली। इस दोरान भाजयुमो जिला संयोजक श्याम सिंह चौहान ने श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने संतोषपुरा के श्याम सरोवर होटल में दांतारामगढ विधानसभा के जनसंवाद से पहले मुख्यमंत्री ने चार विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान स्कूली छात्राओं को स्कूटी वितरण व लैपटॅाप वितरण भी किया गया। बाद में बेटी जन्मोत्सव पर केक काटकर मातृशक्ति का सम्मान भी किया।

66 करोड़ रूपए से विकास कार्य

श्याम भक्तों के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री ने श्री खाटूश्यामजी मंदिर क्षेत्र को एक ‘टेम्पल टाउन‘ के रूप में विकसित करने की घोषणा की है। इसके लिए 66 करोड़ रूपए से विकास कार्य होंगे। इससे देशभर से आने वाले श्याम भक्तों को श्यामनगरी में बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। मुख्यमंत्री ने खाटू धाम के विकास के लिए खाटू मंदिर विकास समिति एवं अधिकारियों के साथ चर्चा की। बैठक में देवस्थान राज्यमंत्री राजकुमार रिणवा भी थे।

Read More :

भव्य बनेगा बाबा का मंदिर
भाजपा महिला मोर्चा खाटूश्यामजी मंडल की अध्यक्ष शशिबाला स्वामी ने बताया कि जनसंवाद के दौरान खाटूश्यामजी मंदिर के जीर्णोद्धार की मांग की। इस दौरान सीएम ने कहा कि योजना पर काम शुरू होने के बाद मंदिर इतना भव्य बन जायेगा कि लोग केवल बाबा श्याम के दर्शन करने ही नही बल्कि मंदिर की भव्यता को देखने भी आया करेंगे। खाटू मंडल अध्यक्ष मोहन मावलिया, महामंत्री दिलीप सिंह व रामलाल, मंत्री राजेन्द्र भिण्डा, मूलसिंह अलोदा, सरपंच पोखरमल सुंडा, सोनू तुलछानी, मिडिया प्रभारी उषा स्वामी, उपाध्यक्ष ममता व्यास, महामंत्री पुष्पा यादव व चांदनी शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Published on:
09 Apr 2018 09:58 am