सीकर

#LIVE : सीएम योगी की सीकर के मुस्लिम बाहुल्य वाले क्षेत्र फतेहपुर में सभा

सीएम योगी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। थोड़ी देर बाद सीएम योगी आने वाले हैं। उल्लेखनीय है कि फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र सीकर जिले की मुस्लिम बाहुल्य सीटों में से एक है।
2 min read
Nov 26, 2018
CM yogi in Fatehpur shekhawati today For rajasthan election 2018
CM yogi in Fatehpur shekhawati today For rajasthan election 2018

फतेहपुर (सीकर). राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 की जीत के लिए भाजपा के स्टार प्रचारकों की शेखावाटी में सभाएं शुरू हो गई हैं। सीएम मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया के चूरू व झुंझुनूं जिले के चुनावी दौरे के बाद अब यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की बारी है।

सीएम योगी सोमवार को सीकर जिले के चुनावी दौरे पर हैं। करीब 11 बजे उनकी सीकर जिले के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में सभा है। सभा की तैयारियों को अंतिम रूप रविवार को दिया गया। सोमवार सुबह से ही सभा के लिए लोगों को पहुंचना शुरू हो गया था।

हर कोई सीएम योगी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। थोड़ी देर बाद सीएम योगी आने वाले हैं। उल्लेखनीय है कि फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र सीकर जिले की मुस्लिम बाहुल्य सीटों में से एक है।

इससे पहले दो दिन की कवायद और प्रशासन को स्कूल-कॉलेज की छुट्टी का प्रार्थना पत्र देने के बाद रविवार को प्रशासन ने योगी की सभा की अनुमति दे दी है।

सीएम योगी की सभा के लिए शनिवार को प्रशासन ने पहले कॉलेज में बच्चों की पढ़ाई बाधित होने का हवाला देते हुए इजाजत नहीं दी थी। इसके बाद भाजपा नेताओं ने कॉलेज प्राचार्य द्वारा प्रधानाचार्य पॉवर की छुट्टी का पत्र साथ लगाया।

इस पर प्रशासन ने विचार करते हुए योगी की सभा की अनुमति जारी की। इसके बाद अधिकारियों ने भी सभा स्थल का दौरा कर सुरक्षा का जायजा लिया। योगी की सभा में कई विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता शिरकत करेंगे।


मंच को दिया जा रहा है भगवा रूप
योगी आदित्यनाथ की सभा के लिए मंच को भगवा रंग दिया जा रहा है। पूरे मंच पर भगवा परदे लगाएं गए है व भगवा की कालीन बिछाया गया है।

विशेष टीम ने लिया सभास्थल का जायजा
योगी आदित्यनाथ की सोमवार को होने वाली सभा से पूर्व रविवार को एक विशेष टीम ने सभा स्थल व आसपास के क्षेत्र का जायजा लिया।

Published on:
26 Nov 2018 11:06 am