सीकर

VIDEO: कलक्टर-एसपी ने की लोगों से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील

नीमकाथाना. आगामी विधानसभा चुनाव और आचार संहिता की पालना व जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और पैरामिलिट्री फ ोर्सेस के जवानों ने गुरुवार को नीमकाथाना के नयाबास, पुछवाली, राणासर, सिरोही गांवों में फ्लैग मार्च किया।
less than 1 minute read
Nov 16, 2023
VIDEO: कलक्टर-एसपी ने की लोगों से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील
VIDEO: कलक्टर-एसपी ने की लोगों से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील

नीमकाथाना. आगामी विधानसभा चुनाव और आचार संहिता की पालना व जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और पैरामिलिट्री फ ोर्सेस के जवानों ने गुरुवार को नीमकाथाना के नयाबास, पुछवाली, राणासर, सिरोही गांवों में फ्लैग मार्च किया। जिला कलक्टर श्रुति भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक अनिल बेनीवाल ने फ्लैग मार्च का नेतृत्व किया। जिला कलक्टर श्रुति भारद्वाज ने आमजन से भय मुक्त होकर शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की है। इस दौरान जिला कलक्टर ने सिरोही गांव की महिलाओं से बात की और उनको आगामी 25 नवंबर को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। कलक्टर ने बताया कि जिले में शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त चुनाव करवाने को लेकर प्रशासन तैयार है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अनिल बेनीवाल ने क्षेत्र में किसी भी प्रकार की होने वाली गड़बड़ी को लेकर तुरंत पुलिस को सूचित करने और भय मुक्त होकर शत प्रतिशत मतदान प्रक्रिया में भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने आमजन को सी-विजील एप्लीकेशन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी प्रकार के आचार संहिता उल्लंघन से संबंधित शिकायतें इस एप्लीकेशन के माध्यम से कर सकते हैं। जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चुनाव में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की शिकायत कंट्रोल रूम में भी की जा सकती है। फ्लैग मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शालिनी राज सहित पुलिस व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे ।

Published on:
16 Nov 2023 08:02 pm