सीकर

बड़ी खबर: दो घंटे तक घरों में दौड़ता रहा करंट, जिम्मेदार बोले- लाइन काटना हमारा काम नहीं, पांच पशुओं की दर्दनाक मौत

सीकर जिला मुख्यालय पर रीको औद्योगिक क्षेत्र में लक्ष्मणराम सैनी के खेत में बने घर पर देर रात 11 केवी का तार टूट कर ट्रांसफार्मर पर गिर गया।
2 min read
Jun 28, 2018
current in house 5 animal died in sikar industrial area breaking
बड़ी खबर: दो घंटे तक घरों में दौड़ता रहा करंट, जिम्मेदार बोले- बिजली काटना हमारा काम नहीं, पांच पशुओं की दर्दनाक मौत

सीकर.

सीकर जिला मुख्यालय पर रीको औद्योगिक क्षेत्र में लक्ष्मणराम सैनी के खेत में बने घर पर देर रात 11 केवी का तार टूट कर ट्रांसफार्मर पर गिर गया। तार टूटने के कारण घरों में करंट दौड़ गया। सूचना देने के बावजूद निगम के अधिकारियों ने सप्लाई नहीं काटी। लाइन काटने की बात पर जीएसएस पर मौजूद जिम्मेदारों ने कहा कि करंट की शिकायत दर्ज कराओ हमारा काम लाइन काटना नहीं है अजमेर से मैसेज आएगा इसके बाद ही लाइन काटी जाएगी। करंट फैलते ही घर के आहते में बंधे पांच पशु करंट की चपेट में आ गए और तड़पकर कर दम तोड़ दिया। वहीं घर के लोगों को पडौसी के घर भागकर जान बचानी पड़ी। हालांकि अगले दिन निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लाइन को ठीक करवाया।

तीन सौ मीटर तक धमाका
रीको एरिया के बनवारी खीचड़ ने बताया कि क्षेत्र में कई साल पहले खम्बे पर लगाए गए बिजली के तार पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं। खम्बे पर लगे इंसुलेटर भी घिसकर खराब हो चुके हैं। बारिश के दिनों में नमी बढऩे के कारण स्पार्र्किंग होने से तार टूटा है। तार टूटने के बाद हुए धमाके के कारण करीब तीन सौ मीटर तक लोगों को पता लग गया फोन करने के बाद भी पास में स्थित जीएसएस पर मौजूद कर्मचारी ने लाइन को बंद नहीं किया। डेढ घंटे तक घरों में करंट दौड़ता रहा लेकिन लाइन नहीं काटी गई। गनीमत रही कि समय रहते ही लोग बाहर निकल गए अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।


हर बार फेल होता है तंत्र

बिजली निगम ने फाल्ट दूर करने के लिए टीम को गठित कर रखा है। इसके बावजूद शहर में मामूली बारिश के दौरान फाल्ट की समस्या बढ़ जाती है। अभी पिछले दिनो तार टूटने से बुजुर्ग महिला की मौत के मामले में एक अधिकारी को एपीओ कर दिया था इसके बावजूद निगम की ओर से शहर में दी जाने वाली सप्लाई को लेकर कोई मॉनिटरिंग नहीं हो रही है।

कई घर में नहीं आई बिजली
निगम की टीम की मनमर्जी के कारण हो जाती है। इससे लोगों में निगम की कार्यशैली के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है। इसकी बानगी है कि बुधवार रात को रोडवेज डिपो के पास कई घरों में बिजली बंद हो गई। बिजली बंद होने के बाद लोगों ने शिकायत केन्द्र और अधिकारियों मोबाइल नम्बर पर फोन किए लेकिन सभी फोन बंद मिले। इस कारण लोगों को मजबूरी में अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी।

Published on:
28 Jun 2018 02:00 pm