
मुकुंदपुरा गांव में मिट्टी ढहने से दबे मजदूर को 24 घंटे की कड़ी मसक्कत के बाद निकाल लिया है। मजदूर की मौत हो चुकी है। वहीं शव को सीकर के एसके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
बता दे कि सदर थाना इलाके के मुकुंदपुरा गांव में बुधवार शाम सोखते गड्ढ़े की मिट्टी ढहने से मजदूर दब गया था। करीब 35 फिट मिट्टी में दबे मजदूर को निकालने के लिए देर रात से प्रयास जारी रहा। थानाधिकारी मुश्ताक खा ने बताया कि परशरामपुरा निवासी सांवरमल ने पेवा ग्राम पंचायत के मुकुंदपुरा गांव में सोखता गड्ढ़ा बनाने का ठेका ले रखा था। सांवरमल और उसके दो साथी मजदूर गांव में गड्ढ़ा खोद रहे थे। करीब 35 फीट गड्ढ़ा खोद लिया गया था। अचानक मिट्टी ढहने से सांवरमल मिट्टी के नीचे दब गया। साथी मजदूरों के हो-हल्ला करने पर पंचायत और आसपास के लोग एकत्र हो गए। बाद में दो जेसीबी व ट्रेक्टर बुलाकर खुदाई का कायज़् शुरू किया गया। मजदूर को निकालने के लिए पास ही खुदाई शुरू की गई थी। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे।