भोपाल

सड़कें बन रहीं दरिया, सांवली स्थित कृष्णा कॉलोनी में जीवन हुआ मुहाल

शहर के बाहरी इलाकों में बसी कॉलोनियां मूलभूत सुविधाओं से अभी तक वंचित हैं। सावली रोड स्थित कृष्णा कॉलोनी में नालियों के अभाव में सड़कें तालाब बन चुकी हैं।

less than 1 minute read
Dec 19, 2016

शहर के बाहरी इलाकों में बसी कॉलोनियां मूलभूत सुविधाओं से अभी तक वंचित हैं। सावली रोड स्थित कृष्णा कॉलोनी में नालियों के अभाव में सड़कें तालाब बन चुकी हैं।

15 वर्ष बाद भी हाल वही

शहर से 5 किलोमीटर दूर सांवली स्थित इस कालोनी में बसावट के 15 साल बाद भी नालियों का अभाव है। जिसके चलते घरों का दूषित पानी सड़कों पर जमा रहता है।

बीमारी फैलने का खतरा

घरों के आगे सड़क पर पानी गड्ढ़ों में जमा दूषित पानी मच्छर आदि पैदा होते हैं। ऐसे में कभी भी महामारी फैलने का खतरा बना हुआ है।

विभाग को नहीं चिंता

कालोनीवासियों के मुताबिक यहां स्वास्थ्य विभाग की ओर से वर्षों से डीडीटी पाउडर का छिड़काव नहीं किया गया है। जबकि दूसरी कालोनी में इसका ध्यान रखा जाता है।

बची कुची सड़कें भी गायब

कालोनी की सड़कों पर पानी जमा होने से सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं। ऐसे में सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है।

...बचकर निकलते

सड़कों पर पानी भरे होने से वाहन चालक और राहगीरों को बचकर निकलना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली छात्रों को होती है।

Published on:
19 Dec 2016 06:21 pm
Also Read
View All