सीकर

राजस्थान में चिकित्सा राज्यमंत्री बाजिया व शिक्षामंत्री देवनानी की तकरार सोशल मीडिया में वायरल

तबादलों को लेकर शुक्रवार को जयपुर में चिकित्सा राज्य मंत्री बंशीधर बाजिया व शिक्षामंत्री वासुदेव देवनानी के बीच जमकर तकरार हुई।
2 min read
• •
Updated: 29 Jun 2018, 7:52 PM IST
Dispute between Banshidhar Bajia and Vasudev devnani
Dispute between Banshidhar Bajia and Vasudev devnani

सीकर. तबादलों को लेकर शुक्रवार को जयपुर में चिकित्सा राज्य मंत्री बंशीधर बाजिया व शिक्षामंत्री वासुदेव देवनानी के बीच जमकर तकरार हुई। सोशल मीडिया में दिनभर चिकित्सा राज्य मंत्री व शिक्षामंत्री के बीच मारपीट की सूचना वायरल होती रही। लेकिन बाजिया ने मिलने की बात की तो पुष्टि की है, लेकिन मारपीट के मामले से इंकार किया है।

दरअसल, सीकर जिले के खंडेला विधानसभा क्षेत्र के कुछ कार्यकर्ताओं के परिचितों के तबादले को लेकर चिकित्सा राज्य मंत्री बाजिया शुक्रवार सुबह शिक्षामंत्री से मिलने उनके आवास पर गए। यहां बाजिया की देवनानी से तबादला कराने के मामले को लेकर तकरार हो गई। इस दौरान लगभग दस मिनट तक दोनों में जमकर कहासुनी हुई।

यह है दोनों के बीच विवाद

खंडेला विधानसभा क्षेत्र में 20 से अधिक ऐसे शिक्षक तबादला करवाकर आ गए जिनकी स्थानीय विधायक व चिकित्सा राज्यमंत्री ने डिजायर ही नहीं की। वहीं चिकित्सा राज्यमंत्री ने जिन स्थानों की डिजायर की उनको एच्छित स्थानों पर नहीं लगाया गया। इससे नाराज चिकित्सा राज्यमंत्री बाजिया की शिक्षामंत्री देवनानी से शुक्रवार को तकरार हो गई।

दस शिक्षकों की सूची लेकर आज फिर गए और उलझे

भाजपा सूत्रों का कहना है कि चिकित्सा राज्य मंत्री शुक्रवार को दस शिक्षकों की सूची लेकर शिक्षामंत्री के पास गए थे। इस दौरान चिकित्सा राज्य मंत्री ने शिक्षामंत्री से दस शिक्षकों के तबादला करने की बात कही। लेकिन यहां एक-दृूजे विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठते हुए उलझ गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि झगड़ा तबादलों में भ्रष्टाचार की कहानी से शुरू हुआ था।

इनका कहना है

हां, मैं शिक्षा मंत्री से तबादलों के कार्य को लेकर मिलने गया था। मेरी उनसे तकरार नहीं हुई। मैंने शिष्टाचार का ध्यान रखते हुए बातचीत की है।
-बंशीधर बाजिया, चिकित्सा राज्य मंत्री

Published on: