सीकर

Rajasthan: सीकर के अजीतगढ़ में रास्ते को लेकर दो पक्षों में लाठी-भाटा जंग, 13 को किया जयपुर रेफर

path dispute case: सीकर जिले के केरली की ढाणी में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच लाठी-भाठा से हिंसक झड़प हो गई। इस झगड़े में करीब 18 लोग घायल हो गए।

less than 1 minute read
Feb 28, 2026
झगड़े में घायल महिलाएं। फोटो: पत्रिका

Rajasthan rural fight: सीकर जिले के अजीतगढ़ क्षेत्र में मामूली रास्ते का विवाद हिंसक रूप ले बैठा। इस झगड़े में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना केरली की ढाणी की है। यहां विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग लाठी-भाटा लेकर आमने-सामने आ गए।

इस झगड़े के दौरान कई लोगों को सिर में गंभीर चोटें आई हैं। झगड़े में महिलाओं सहित करीब 18 से 20 लोग घायल हो गए।

ये भी पढ़ें

Crime News: राजस्थान रोडवेज बस में महिला का मंगलसूत्र चोरी, तलाशी पर मचा बवाल

घायलों को जयपुर किया रेफर

अजीतगढ़ थाने के सहायक थाना अधिकारी नेकी राम ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित में लिया।

झगड़े में सिर पर लगी चोट।

घायलों को तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से अजीतगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। गंभीर रूप से घायल 13 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विवाद रास्ते के उपयोग को लेकर पुराना बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें

Holi 2026: होली पर 4 दिन की छुट्टी, राजस्थान की इन टॉप डेस्टिनेशन पर मनाएं रंगों का जश्न

Published on:
28 Feb 2026 03:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर