सीकर

दो लाख का सामान देख कर भी नहीं डिगा युवक का ईमान

ड्रोन लौटाकर दिखाई ईमानदारी
less than 1 minute read
Mar 10, 2019
sikar local news
दो लाख का सामान देख कर भी नहीं डिगा युवक का ईमान

सीकर.

शहर के एक युवक ने घर में गिरे ड्रोन को लौटाकर ईमानदारी दिखाई है। इस ड्रोन की कीमत करीब दो लाख रुपए हैं। जिला छायाकार समिति के सदस्य दिनेश खंडेलवाल ने बताया कि दादिया निवासी अमित भींचर शादी ब्याह में फोटोग्राफी का काम करता है। पिपराली रोड पर एक शादी के दौरान उसका ड्रोन डिस्कनेक्ट होकर अचानक कहीं गिर गया। यह ड्रोन पिपराली रोड निवासी मोहम्मद हनीफ चौहान के घर की छत पर जा गिरा। उन्होंने इसे संभाल कर रख लिया और जिला छायाकार समिति के पदाधिकारियों को सूचना दे दी। बाद में माालिक का पता चलने पर उसे समिति के पदाधिकारियों की मौजूदगी में सौंप दिया गया। इस मौके पर छायाकार समिति के राकेश दीक्षित, अनिल माहेश्वरी, दिनेश खंडेलवाल, समाजसेवी इम्तियाज सोलंकी, इस्हाक सोलंकी भी मौजूद थे। छायाकार समिति के चौहान को उनकी ईमानदारी के लिए धन्यवाद दिया।
डॉ अग्रवाल बने सदस्य
सीकर. भारतीय कंपनी संस्थान के पूर्व सचिव व सीकर निवासी डॉ श्याम अग्रवाल को भारत सरकार के गजट नोटिफिकेशन से अपीलीय प्राधिकरण का सदस्य बनाया गया है। उनका कार्यकाल तीन साल का होगा। जयपुर चैप्टर के सचिव सीएस राहुल शर्मा ने बताया कि डॉ अग्रवाल इस पद पर पहुंचने वाले राजस्थान के पहले व सबसे युवा सीएस हैं। अपीलीय प्राधिकरण मेंं भारतीय चार्टेड एकाउंटेंंट संस्थान, भारतीय कंपनी सचिव संस्थान व भारतीय कास्ट एवं वक्र्स एकाउंटेंट संस्थान के बोर्ड ऑफ डिसिप्लीन या अनुशासन समिति के फैसलों के खिलाफ अपील की जा सकती है।

Updated on:
10 Mar 2019 06:37 pm
Published on:
10 Mar 2019 06:37 pm