सीकर

मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए घर-घर सर्वे

नीमकाथाना. मतदाता सूची में नाम, जोडऩे, हटाने या संशोधन करने संबंधी कार्यों के लिए बीएलओ घर-घर सर्वे कर रहे हैं। इस अभियान में सभी पात्र मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में जरूर जुड़वाएं।
less than 1 minute read
May 31, 2023
मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए घर-घर सर्वे
मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए घर-घर सर्वे

नीमकाथाना. मतदाता सूची में नाम, जोडऩे, हटाने या संशोधन करने संबंधी कार्यों के लिए बीएलओ घर-घर सर्वे कर रहे हैं। इस अभियान में सभी पात्र मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में जरूर जुड़वाएं। 17 वर्ष या इससे अधिक उम्र के युवा भी मतदाता सूची में अपना पंजीकरण करवाएं। मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के निर्देश में 25 मई से शुरू हुआ सर्वे 23 जून तक घर-घर किया जाएगा। आयोग ने बीएलओ के कार्यों का संधारण करने के लिए मानक एवं सरल रूप में 9 प्रपत्र का निर्धारण किया गया है।
बीएलओ मतदाताओं की सूचना प्रपत्र संख्या 2, 9 व 3 में अंकन कर रहे हैं। अंतिम मतदाता सूची 4 अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी। इससे पूर्व 24 जून से 24 जुलाई तक एक महीने में मतदान केंद्रों का सुव्यवस्थीकरण, मतदाता सूची एवं वोटर आइडी से विसंगतियों को हटाना, वोटर आइडी में धुंधली या खराब क्वालिटी की फोटो की बजाय अच्छी क्वालिटी की फोटो लगाना, मतदान केंद्रों के पुनर्गठन के पश्चात नए मतदान केन्द्र की स्वीकृति जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे। पूरक एवं एकीकृत प्रारूप मतदाता सूची की तैयारी 25 जुलाई से 31 जुलाई तक की जाएगी।
2 अगस्त को होगी मतदाता सूची प्रकाशित
प्रारूप मतदाता सूचियों का प्रकाशन 2 अगस्त को किया जाएगा। दावे एवं आपत्तियां 2 अगस्त से 31 अगस्त तक प्राप्त की जाएंगी। वहीं 12 एवं 13 अगस्त तथा 26 एवं 27 अगस्त को मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 22 सितंबर तक किया जाएगा। 29 सितंबर तक हेल्थ पैरामीटरों की जांच एवं मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के लिए आयोग की अनुमति लेकर डेटाबेस को अद्यतन कर पूरक मतदाता सूची का मुद्रण किया जाएगा।

Updated on:
31 May 2023 11:43 am
Published on:
31 May 2023 11:43 am