11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीकर: रोहित गोदारा गैंग के नाम पर 2 प्रॉपर्टी कारोबारियों से 4 करोड़ की रंगदारी, परिवार समेत जान से मारने की धमकी

Rohit Godara Gang: सीकर में रोहित गोदारा गैंग के नाम पर दो प्रॉपर्टी कारोबारियों से कुल 4 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। विदेशी नंबरों से व्हाट्सएप कॉल कर कारोबारियों और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई।
2 min read
Google source verification

सीकर

image

Arvind Rao

Jul 12, 2026

Rohit Godara Gang

Rohit Godara Gang (Patrika File Photo)

Sikar property dealer Threat: राजस्थान के सीकर शहर में विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम पर रंगदारी वसूलने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दो प्रॉपर्टी कारोबारियों से दो-दो करोड़ रुपए, यानी कुल चार करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई है। हैरान करने वाली बात यह है कि दोनों ही कारोबारियों को महज दो दिन के भीतर विदेशी नंबरों से व्हाट्सएप कॉल कर धमकी दी गई है।

मोटी रकम न देने पर कारोबारियों और उनके परिवारों को जान से मारने की धमकी दी गई है, जिससे व्यापारिक वर्ग और स्थानीय इलाके में दहशत का माहौल है। इस मामले में उद्योग नगर थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर लिए हैं।

सुरेंद्र सैनी और उनके परिवार को धमकी

सीकर के चिड़िया टीबा निवासी प्रॉपर्टी कारोबारी सुरेंद्र सैनी समेत एक अन्य से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। सुरेंद्र को एक अज्ञात विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल रिसीव हुआ। कॉल करने वाले बदमाश ने रोहित गोदारा गैंग का खौफ दिखाते हुए उनसे भी दो करोड़ रुपए की रंगदारी की मांग की। आरोपी ने न सिर्फ सुरेंद्र सैनी को डराया, बल्कि उनके पूरे परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने और मौत के घाट उतारने की धमकी दी।

एक ही थाना क्षेत्र में सुरेंद्र समेत एक अन्य कारोबारी से करोड़ों की रंगदारी के मामले सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर आ गया है। उद्योग नगर थाना पुलिस ने दोनों ही मामलों को गंभीरता से लेते हुए मुख्य सरगना रोहित गोदारा, बोबासर (सुजानगढ़, चूरू) निवासी हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र चारण और रिणाउ (फतेहपुर) निवासी हिस्ट्रीशीटर राहुल रिणाउ के खिलाफ नामजद मुकदमे दर्ज कर लिए हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विदेशी नंबरों से आए कॉल्स की सीडीआर (Call Detail Record) और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर साइबर सेल मामले की गहनता से जांच कर रही है। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर इन बदमाशों के नेटवर्क और उनके मददगारों को भी खंगाला जा रहा है, ताकि आरोपियों तक जल्द से जल्द पहुंचा जा सके।