सीकर

लोगों को ब्रांडेड बताकर नकली तेल बेचता, पकड़ में आया तो पुलिस बोली…ऐसा शातिर और चालाक दिमाग पहले नहीं देखा

औद्योगिक क्षेत्र में नकली ऑयल का कारोबार कर रहा आरोपी इतना शातिर निकला कि सालभर से वह पुलिस को गुमराह कर इस काम में जुटा रहा और किसी को भनक तक नहीं लगने दी।
2 min read
Jan 22, 2019
औद्योगिक क्षेत्र में नकली ऑयल का कारोबार कर रहा आरोपी इतना शातिर निकला कि सालभर से वह पुलिस को गुमराह कर इस काम में जुटा रहा और किसी को भनक तक नहीं लगने दी।
लोगों को ब्रांडेड तेल बताकर नकली चिपकाता, पकड़ा तो पुलिस खुद बोल पड़ी...ऐसा शातिर और चालाक दिमाग पहले नहीं देखा

सीकर.

औद्योगिक क्षेत्र में नकली ऑयल का कारोबार कर रहा आरोपी इतना शातिर निकला कि सालभर से वह पुलिस को गुमराह कर इस काम में जुटा रहा और किसी को भनक तक नहीं लगने दी। इधर, रीको के अधिकारी भी इस नकली कारोबार से अंजान बने बैठे रहे। जबकि सूत्रों का कहना है कि मिलीभगत के बगैर कुछ भी संभव नहीं है।
जानकारी के अनुसार जयपुर रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र में हरिशंकर नाम के शख्स को उद्योग नगर थाना पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया था। यहां उसने गोदाम बनाकर नकली ऑयल का धंधा शुरू कर रखा था। जो कि, लंबे समय से संचालित होने के बावजूद पुलिस इसका पता नहीं कर पाई थी। नकली कारोबार की सूचना जब असली कंपनी प्रतिनिधि ने खुद दिल्ली से आकर पुलिस को दी। तब पुलिस चेती और मौके पर जाकर आरोपी सहित नकली माल को बरामद किया। आरोपी के साथ इस काम में कई और लोग जुड़े हुए हैं। लेकिन, आरोपी के मुंह नहीं खोलने पर पुलिस उन तक पहुंच पाने में असमर्थ नजर आ रही है। हालांकि जांच अधिकारी अपने स्तर पर उन तक पहुंचने का प्रयास भी कर रहे हैं। प्रशिक्षु डीवाइएसपी नरेंद्र इंखिया ने बताया कि आरोपी हरिशंकर दो दिन के पुलिस रिमांड पर है। अनुसंधान पूरा होने के बाद ही मामले को खुलासा किया जा सकेगा।

Read More :


मिला था नकली ऑयल
पकड़ में आया नकली ऑयल गोदाम रीको कार्यालय से महज कुछ दूरी पर ही स्थित है। यहां पुलिस ने छापा मारकर एचपी लूर्बिकेंटस गेयर ड्राइ ओटोमोटिव गेयर ऑइल के नकली 11 ड्रम भरे हुए पकड़े थे। मिले। इसके अलावा नकली ऑयल तैयार करने की सामग्री व सील सहित कच्चा माल बरामद किया था। आरोपी नकली ऑयल को इसकी असली कीमत से 350 रुपए कम में बेच रहा था।

Updated on:
22 Jan 2019 05:13 pm
Published on:
22 Jan 2019 01:13 pm