सीकर

फेसबुक फ्रेंड ने नौकरी का झांसा देकर महाराष्ट्र से महिला को बुलाया और तंत्र विद्या का झांसा देकर किया बलात्कार

सीकर. राजस्थान के सीकर जिले के अजीतगढ़ प़ुलिस थाने में गुरुवार को एक महिला ने उसके साथ बलात्कार होने का मुकदमा दर्ज कराया है।
less than 1 minute read
Mar 08, 2019
sikar news
फेसबुक फ्रेंड ने नौकरी का झांसा देकर महाराष्ट्र से महिला को बुलाया और तंत्र विद्या का झांसा देकर किया बलात्कार


सीकर. राजस्थान के सीकर जिले के अजीतगढ़ प़ुलिस थाने में गुरुवार को एक महिला ने उसके साथ बलात्कार होने का मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें पीडि़त महिला का आरोप है कि उसे उसके फेसबुक फ्रेंड द्वारा रोजगार दिलाने के नाम पर बुलाया गया था। इसके बाद भूत-प्रेत का साया बताकर उसके साथ घटना को अंजाम दिया गया। महिला की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अजीतगढ़ थाना प्रभारी सवाई सिंह ने बताया कि महाराष्ट्र की रहने वाली महिला ने रिपोर्ट दी है कि भानीपुरा की ढाणी गुमान सिंह वाली के रहने वाले विक्की राव से उसकी फेसबुक पर दोस्ती हो गई थी। दोनों के बीच चेट शुरू हो गई थी। इसी बीच उसने आरोपी विक्की को अच्छी सी नौकरी दिलाने की बात कही थी। इस पर विक्की ने उससे कहा कि वह तत्र विद्या जानता है और उसके जरिए वह उसे रोजगार दिला देगा। लेकिन, इसके लिए उसे विक्की के गांव आना पडेग़ा। यह सुनकर महिला रोजगार के लिए गांव आने को तैयार हो गई और दो मार्च को वह विक्की के गांव भानीपुरा की ढाणी गुमान सिंह वाली पहुंच गई। यहां पहुंचने पर विक्की उसे अपने साथ घर ले गया। जहां नौकरी नहीं मिलने की वजह उसने महिला पर भूतप्रेत का साया बताया। जिसे हटाने के लिए तंत्र विद्या करने के नाम पर उसने महिला के साथ बलात्कार कर दिया। बाद में महिला ने जब आरोपी की जालसाजी समझी, तो वह अजीतगढ़ थाना पहुंची और आरोपी विक्की के खिलाफ उसने प्रकरण दर्ज कराया। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Published on:
08 Mar 2019 03:27 pm