सीकर

उजड़ी नर्सरी के बेघर पौधों की मौत, पालिका ने पौधों को पानी तक देना मुनासिब नहीं समझा

नर्सरी को खुर्द बुर्द करने के विरोध में शनिवार को नगर पालिका के सामने पांचवें दिन भी धरना जारी रहा। पालिका इओ सलिम खां तीन दिन से अवकाश पर चल रहे हैं तो पालिका अध्यक्ष त्रिलोक दीवान धरना शुरू होने के बाद एक दिन ही पालिका में पहुंचे हैं।
2 min read
Jan 20, 2019
उजड़ी नर्सरी के बेघर पौधों की मौत, पालिका ने पौधों को पानी तक देना मुनासिब नहीं समझा
उजड़ी नर्सरी के बेघर पौधों की मौत, पालिका ने पौधों को पानी तक देना मुनासिब नहीं समझा

नीमकाथाना.

नर्सरी को खुर्द बुर्द करने के विरोध में शनिवार को नगर पालिका के सामने पांचवें दिन भी धरना जारी रहा। पालिका इओ सलिम खां तीन दिन से अवकाश पर चल रहे हैं तो पालिका अध्यक्ष त्रिलोक दीवान धरना शुरू होने के बाद एक दिन ही पालिका में पहुंचे हैं। हालांकि नगर पालिका उपाध्यक्ष राजेन्द्र महराणियां वार्ता के लिए आगे आए थे। इओ अवकाश पर जाने के कारण 18 जनवरी को आयोजित होने वाली बोर्ड बैठक को भी इस कारण रद्द करना पड़ा। पालिका के जिम्मेदार अगर आगे आए तो धरना शायद एक ही दिन में समाप्त हो सकता है। नर्सरी के कारण छावनी व कॉलोनी में जाने वाला रास्ता ब्लॉक नहीं हो रहा था। जबकि सडक़ किनारे रखे पौधों से शहर का सौन्दर्यकरण ही बढ़ रहा था। इससे पर्यावरण सरंक्षण को कितना बढ़ावा मिल रहा था। नर्सरी के उखड़ते ही पौधों की देखभाल नहीं होने से वे सूख गए। पालिका से इतना भी नहीं बना कि पौधों को पानी देते। शहरवासियों की मांग है कि मामले में पालिका के जिम्मेदारों को आगे आकर पर्यावरण सरंक्षण देने वालो की रोजी रोटी छिनने की बजाए साथ देना चाहिए।
पीडि़त को न्याय दिलाने के लिए सर्व समाज संघर्ष समिति के चल रहे धरने में शनिवार को पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर भी पहुंचे। उन्होने समिति को आश्वासन दिया कि चाहे अंदोलन को उग्र करना पड़े पीडि़त इन्द्राज सैनी को न्याय दिलवाकर ही दम लेंगे। राज बदलता रहता है मगर इस तरह की तुच्छ राजनीति नहीं कर गरीब का साथ देना चाहिए ना की उसका रोजगार छिनना चाहिए। बाजोर ने मामले की गौरनिंदा की तथा कहा कि पालिका अगर समय पर चेत जाए तो अच्छी बात है नहीं तो खामियाजा भुगतना पड़ेगा। इस दौरान सांवलराम यादव, प्रतिपक्ष नेता महेन्द्र गोयल,जेपी लोढ़ा, छात्रसंघ अध्यक्ष सुरेश गुर्जर, प्रधान संतोष गुर्जर, लेखराज वर्मा, होशियार सिंह लांबा सहित अनेक लोग मौजूद थे। अन्याय के खिलाफ जागृति रथ को गांव-गांव प्रचार करने के लिए पार्षद जेपी लोढ़ा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


बेमुनियादी बयान दे रहे पालिका अध्यक्ष:समिति
सर्व समाज संघर्ष समिति का कहना है कि शुक्रवार को पालिका अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता कर बेमुनियादी बयान दिए हैं। पीडि़त इंन्द्राज सैनी को राजनीति द्वेष भावना से ही नर्सरी को हटाकर परेशान किया गया है। पालिका अध्यक्ष त्रिलोक दीवान स्वयं धरना स्थल पर आकर सर्व समाज संघर्ष समिति से वार्ता करें।


परिवार में शादी होने के कारण अवकाश पर आया हुआ हूं। अप्रिय कारणों से बोर्ड बैठक को स्थगित करना पड़ा। धरने को लेकर अध्यक्ष महोदय से वार्ता कर समस्या का जल्द समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। -सलीम खां, इओ, नगर पालिका, नीमकाथाना

Updated on:
20 Jan 2019 06:14 pm
Published on:
20 Jan 2019 06:14 pm