
सीकर. जिले के नीमकाथाना में स्थित एक पेट्रोल पम्प पर शुक्रवार सुबह आग लग गई, जिससे लोगों में हडक़म्प मच गया और पेट्रोल पम्प कर्मचारियों के हाथ-पांव फूल गए। हालांकि हादसे से कोई नुकसान नहीं हुआ है।
जानकारी के अनुसार नीमकाथाना के कनोडिय़ा पेट्रोल पम्प पर सुबह अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और देखते ही देखते आग लग गई। जहां शॉर्ट सर्किट हुआ वह जगह पेट्रोल पम्प के पास ही थी, मगर पेट्रोल पम्प के कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। पेट्रोल पम्प पर आग लगने की सूचना मिलते ही एईएन अमित राणा व जेईएन अक्षय सिंह मौके पर पहुंचे और विद्युत सप्लाई कटवाई।
युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस
लोसल/ शाहपुरा. शाहपुरा गांव में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मालूमात कर युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। सिंगरावट चौकी के इंचार्ज भवानीङ्क्षसह ने बताया कि मृतक आणदाराम पुत्र आसाराम मेघवाल निवासी रोजा तहसील लाडनू है। जो कि, बीती रात नाथूराम के घर आया था और दवा लेकर सो गया था।
रात को अचानक करीब डेढ़ बजे आणदाराम को पेट दर्द की शिकायत हुई। पेट दर्द होने के बाद अणनाराम ने नाथूराम से कहा कि डॉक्टर से इलाज करवाने के लिए शाहपुरा चलना होगा। लेकिन, घर से निकलने से पहले ही अणदाराम जमीन पर गिर गया बताया और इसके बाद उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी नाथूराम ने सरपंच मूलचन्द कुमावत को दी।
सरंपच द्वारा सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले के बारे जांच पड़ताल करवाकर शव का पोस्टमार्टम करवाया। मौत होने के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुटी हुई है। इधर, गांव वालो से मिली जानकारी के अनुसार अणदाराम आदतन शराबी था। इसको काम के बदले कहीं भी दोनों समय का खाना मिल जाता तो वह वहीं ठहर जाता था। इसके बाद अणदाराम अपने घर भी नहीं जाता था ना ही उसकी शादी हो पाई थी।
DEMO PIC