सीकर

टोल बूथ पर इस विवाद को लेकर हुई फायरिंग,सात व्यक्ति घायल

टोलकर्मियों ने बताया कि रविवार शाम हरियाणा की ओर से तीन लग्जरी कार में करीब 10-15 लोग आए। टोल की बात को लेकर झगड़ा करने लगे
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Feb 2018, 12:05 PM IST
sikar patrika news

चूरू. हरियाणा के सुदीवास से शेखसर झुंझुनंू गांव बारात में जा रहे लोगों व टोलकर्मियों में टोल बूथ पर पर्ची कटवाने की बात को लेकर झगड़ा हो गया। इससे बारात में जा रहे सेना के एक अधिकारी ने खुद के बचाव के लिए हवाई फायर कर दिया। इससे टोल पर हडक़ंप मच गया। टोलकर्मियों व तीन गाडिय़ों में सवार लोगों में झगड़ा हो गया। इसमें दोनों पक्षों के छह-सात जने घायल हो गए, जिन्हें एंबुलेंस से भरतीया अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पर सदर पुलिस व डीएसपी हुकम सिंह मौके पर पहुंच गए।

टोलकर्मियों ने बताया कि रविवार शाम हरियाणा की ओर से तीन लग्जरी कार में करीब 10-15 लोग आए। टोल की बात को लेकर झगड़ा करने लगे। गाड़ी मेें सवार व्यक्ति ने हवाई फायर किया। झगड़े में टोल बूथ पर बैठे बुलंदशहर बिसलपुर यूपी निवासी रिंकू जाट, कुलदीप व राकेश पुरोहित घायल हो गए।

वहीं बाराती सुदीवास हरियाणा निवासी विकास जाट, अनिल जाट व सत्यपाल जाट घायल हो गए। गाड़ी में सवार सेना के लेफ्टीनेंट ने बताया कि उसने अपना कार्ड दिखाया, लेकिन उसके बाद भी टोलकर्मियों ने झगड़ा किया। गाड़ी में परिवार की महिलाएं भी थी और टोलकर्मी अभद्रता कर रहे थे।

Updated on:
5 Feb 2018, 12:05 PM IST
Published on:
Also Read
View All