प्रधान पद की दौड़ और शेखावाटी की राजनीति पर असर: श्रीमाधोपुर विधायक और प्रदेश के यूडीएच मंत्री होने के नाते इस पंचायत समिति में भाजपा का बोर्ड बनाना झाबर सिंह खर्रा के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न था। इसके अलावा सीकर में भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ की पत्नी को भी जिला परिषद चुनाव में हार मिली है। इन नतीजों ने न केवल श्रीमाधोपुर पंचायत समिति के प्रधान पद के समीकरण बिगाड़ दिए हैं, बल्कि शेखावाटी क्षेत्र में भाजपा संगठन के लिए आत्ममंथन की स्थिति पैदा कर दी है।