20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Sikar / Sikar Panchayat Chunav 2026 Results: इन हॉट सीट पर सभी की निगाहें, डोटासरा, खर्रा, राठौड़ सहित इन दिग्गजों की साख दांव पर

Sikar Panchayat Chunav 2026 Results: इन हॉट सीट पर सभी की निगाहें, डोटासरा, खर्रा, राठौड़ सहित इन दिग्गजों की साख दांव पर

sikar panchayat election result 2026 : गांवों की सरकार के चुनाव का फैसला शुक्रवार को होगा। जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य चुनाव की मतगणना राजकीय कन्या महाविद्यालय में सुबह आठ बजे से हो गई है। यहां जिला परिषद के 49 व पंचायत समिति के 304 सदस्यों के लिए मतगणना होनी है। मतगणना के बाद साफ होगा कि सत्ता की चाबी किसको मिलती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 20 Nov 2026, 9:02 AM IST

sikar panchayat election result

sikar panchayat election result (Photo Patrika)

सीकर। गांवों की सरकार के चुनाव का फैसला शुक्रवार को होगा। जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य चुनाव की मतगणना राजकीय कन्या महाविद्यालय में सुबह आठ बजे से शुरु हो गई है। यहां जिला परिषद के 49 व पंचायत समिति के 304 सदस्यों के लिए मतगणना होनी है। मतगणना के बाद साफ होगा कि सत्ता की चाबी किसको मिलती है। परिणाम को लेकर भाजपा व कांग्रेस सहित अन्य दलों के अपने-अपने दावे है।

जिला परिषद चुनाव में सबसे ज्यादा हॉट सीट रही ताराचंद धायल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला, पूर्व जिलाध्यक्ष इंदिरा चौधरी, सुनीता रणवा के वार्ड के परिणाम पर सभी की निगाहें रहेगी। वहीं यूडीएच मंत्री के बेटे व पत्नी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री खंडेला की पुत्रवधू, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह शेखावत व राज्य स्तरीय सैनिक कल्याण सलाहकार समिति अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर के छोटे भाई बाबूसिंह की सीट के परिणाम पर सभी की टकटकी है। सीकर जिले के परिणाम से भाजपा व कांग्रेस के साथ रालोपा, माकपा व आप को भी काफी उम्मीदें है।

डोटासरा, राठौड़, खर्रा, खंडेला, महरिया, बाजौर की साख दांव पर

पंचायतीराज के चुनाव परिणाम से शेखावाटी के कई दिग्गजों का सियासी कद भी तय होगा। परिणाम में कई दिग्गजों के जहां चुनावी मैदान में है। ऐसे में उनकी प्रतिष्ठा सीधे तौर पर जुड़ी है। वहीं पीसीसी चीफ डोटासरा का गृह जिला होने की वजह से साख जुड़ी है। वहीं चूरू जिले में राजेन्द्र राठौड़ के बेटे व पुत्रवधू के चुनावी मैदान में होने से चूरू जिले पर सभी की निगाहें है।

खंडेला का 19 राउंड तो बलारां का छह राउंड में आएगा परिणाम

जिले की 16 पंचायत समिति क्षेत्र के सदस्यों की मतगणना कन्या महाविद्यालय के 16 कमरों में होगी। खंडेला पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना 19 राउंड में होगी। जबकि बलारां पंचायत समिति का परिणाम छह राउंड के बाद आएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने देखे इंतजाम

मतगणना की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने मतगणना स्थल का दौरा किया। उन्होंने पंचायत समितियों तथा जिला परिषद सदस्यों की मतगणना के लिए निर्धारित कक्षों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने निष्पक्षता व पारदर्शिता के साथ मतगणना कराने के निर्देश दिए। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार महला सहित संबंधित प्रकोष्ठों के अधिकारी मौजूद रहे।

फैक्ट फाइल

पिछली बार जिला परिषद सदस्य सीट: 39
इस बार जिला परिषद सदस्य सीट: 49
जिला परिषद चुनाव में प्रत्याशी: 163
पिछले चुनाव में पंचायत समिति: 12
इस बार पंचायत समिति: 16
पंचायत समिति सदस्य चुने जाएंगे: 304
मतगणना में नियुक्त कर्मचारी: 1060
मतगणना कमरे में गिनती के लिए टेबल: 12-12