
दांतारामगढ़. एक साल पहले सुरेरा से जीप लूटने के तीन आरोपियों को न्यायालय ने पांच साल के कारावास की सजा सुनाई है। पैरवी अभियोजक हीरालाल कुमावत के अनुसार नागौर जिले के चावंडिया के कानाराम मेघवाल, नोखा बगसऊ के विक्रमसिंह व राकेश मेघवाल को जीप लूट के प्रकरण में शामिल होने पर तीनों को पांच साल की सजा सुनाई गई है। तीनों पर 48 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया है। इनमें 30 हजार रुपए पिडि़त हीरालाल को व 18 हजार अभियोजन व्यय के राजकोष में जमा करवाने के आदेश न्यायाधीश ने दिए हैं।
गौरतलब है कि 2017 में आरोपियों ने चालक के साथ मारपीट कर उसकी जीप, मोबाइल व नकदी छीनकर उसे धोद के पास पटक गए थे।
पिकअप को बरामद कर चोरी के आरोपति दो जनों को गिरफ्तार किया
दांतारामगढ़. पुलिस ने दो दिन पहले रामगढ़ कस्बे से चुराई गई पिकअप को बरामद कर चोरी के आरोपति दो जनों को गिरफ्तार किया है। थानाप्रभारी सवाईसिंह ने बताया पिकअप चोरी के आरोप में रामगढ़ निवासी रिद्धकरण उर्फ राधेश्याम उर्फ सुण्डा रैगर तथा डांसरोली निवासी राकेश रैगर को गिरफ्तार किया है तथा चोरी गई पिकअप भी उनसे बरामद कर ली है। थानाप्रभारी ने बताया की सोमवार की रात को रामगढ़ कस्बे में सुरेश मीणा के घर खड़ी पिकअप को तरबूज सहित चुरा ले गए। सीसीटीवी फु टेज के आधार कुचामन पेट्रोल पम्प प मंगलाना टोल बूथ पर सीसीटीवी फुटेज देखते हुए उनका पीछा किया तो मकराना में पिकअप सहित दोनों आरोपति पुलिस के हत्थे चढ़ गए। उन्होंने बताया कि राधेश्याम का करीब आधा दर्जन चोरियों व अन्य मुकदमो में चालान शुदा है। इनसे पूछताछ की जा रही है और भी चोरिया खुलने की संभावना है।