सीकर

सबको रुला गई 5 साल की इस मासूम की अंतिम विदाई, पूरे परिवार का नूर थी ये बेटी

भूरियों की ढाणी के पास गुरुवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से पांच साल की मासूम बालिका की मौत हो गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Dec 2017, 11:49 AM IST
Sikar Girl

सीकर के खेजरोली रोड स्थित भूरियों की ढाणी के पास गुरुवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से पांच साल की मासूम बालिका की मौत हो गई। मृतका के ताऊ तेजपाल सैनी के अनुसार पांच वर्षीय संगीता पुत्री महेन्द्र सैनी अपने भाई के साथ भभोता सिद्ध स्थित स्कूल से घर आ रही थी। उसी दौरान मूंडरू से खेजरोली की ओर जा रहे अज्ञात वाहन ने बालिका को टक्कर मार दी।

वाहन की टक्कर से बालिका घायल हो गई। परिजन बालिका को श्रीमाधोपुर के सरकारी अस्पताल लेकर गये जहां चिकित्सकों ने बालिका को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर चौकी प्रभारी शंकर लाल स्वामी ने घटनास्थल पर मौका मुआयना किया तथा श्रीमाधोपुर सीएचसी से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। बालिका के एक बड़ा भाई और एक छोटी बहन है।

Published on: