सीकर

CRPF जवान राम सिंह की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत, पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार

Funeral of CRPF Jawan Ram Singh: इलाके के जुराठड़ा गांव निवासी सीआरपीएफ जवान की मंगलवार को सैन्य सम्मान के साथ अंतेष्ठी की गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Sep 2019, 2:36 PM IST
CRPF जवान राम सिंह की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत, पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार
CRPF जवान राम सिंह की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत, पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार

पलसाना.

Funeral of CRPF Jawan Ram Singh: इलाके के जुराठड़ा गांव निवासी सीआरपीएफ जवान की मंगलवार को सैन्य सम्मान के साथ अंतेष्ठी की गई। जवान की ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पडऩे से मौत हो गई थी। जानकारी के अनुसार नायक रामसिंह शेखावत पुत्र जोरावरसिंह शेखावत 1986 में ग्रुप नायक के रूप में आर्मी में भर्ती हुआ था। करीब 17 वर्ष की नौकरी करने के बाद रामसिंह सेना से सेवानिवृति लेकर 2006 में सीआरपीएफ में भर्ती हो गया। रामसिंह वर्तमान में झारखंड में तैनात था। इस दौरान सोमवार सुबह दिल का दौरा आने पर उन्हे कम्पनी के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस दौरान चिकित्सकों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया गया।

मंगलवार दोपहर रामसिंह की पार्थिव देह गांव पहुंची, जहां उनका सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान शव के साथ आए कम्पनी के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑर्नर देकर सम्मान दिया एवं सैनिक के बेटे को तिरंगा भेंट किया। सैनिक के छोटे बेटे कानसिंह ने सैनिक को मुखाग्नि दी। सैनिक की शव यात्रा में काफी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य लोग उपस्थित हुए।

Updated on:
11 Sep 2019, 2:36 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Rajasthan Panchayat Chunav Results: पत्नी और दोनों बेटे हारे चुनाव, UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा को अपने ही गढ़ में करारा झटका | Sikar News

Sikar Panchayat Results 2026: यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा को बड़ा झटका, पत्नी हारीं; अजीतगढ़ में कांग्रेस ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

Sikar Panchayat Chunav 2026 Results Live Updates: UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा की पत्नी और बेटे हारे, पूर्व केंद्रीय मंत्री की पुत्रवधू जीती; जानें अपडेट 

Sikar Panchayat Chunav 2026 Results: इन हॉट सीट पर सभी की निगाहें, डोटासरा, खर्रा, राठौड़ सहित इन दिग्गजों की साख दांव पर

बाबा श्याम के जन्मदिन से पहले भक्तों को बड़ी सौगात: सुंदरपुरा के बाद अब बधाल स्टेशन होगा विकसित, भूमि अधिग्रहण शुरू