सीकर

हिस्ट्रीशीटर ठेहट ने दर्ज नहीं करवाई एफआइआर, दहशत में पुलिस

सीकर/पलसाना. रानोली इलाके में गैंगवार में फायर के मामले में हिस्ट्रीशीटर ओमप्रकाश ठेहट ने शुक्रवार को दूसरे दिन भी एफआईआर दर्ज नहीं करवाई है।
2 min read
Dec 15, 2018
sikar news
हिस्ट्रीशीटर ठेहट ने दर्ज नहीं करवाई एफआइआर, दहशत में पुलिस


सीकर/पलसाना. रानोली इलाके में गैंगवार में फायर के मामले में हिस्ट्रीशीटर ओमप्रकाश ठेहट ने शुक्रवार को दूसरे दिन भी एफआईआर दर्ज नहीं करवाई है। रानोली थाने से उसे एफआईआर के लिए सूचना भी दी गई, लेकिन वह थाने नहीं आया। वहीं फायरिंग करने के आरोपितों का अभी तक सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस को अभी यह भी पता नहीं चला है कि अपराधियों की कार किस रास्ते से गई है। हालांकि पुलिस की टीम दूसरे दिन भी सीसीटीवी कैमरे के फुटेज तलाशती रही। पुलिस उप निरीक्षक महेन्द्र कुमार मीणा ने बताया कि आरोपितों की तलाश के लिए विभिन्न सडक़ मार्गों पर लगे सीसी टीवी कैमरे के फुटेज देखे गए, लेकिन फुटेज में कहीं भी आरोपितों की लोकेशन नही मिली है कि वो किस रास्ते से भागे। या फिर इलाके में ही कहीं पर छिपे हुए हैं। पुलिस के पास आरोपितों की तलाश का माध्यम महज फुटेज में दिख रही कार ही है। इस कार के भी नंबर नहीं है। कार पर अलग से कोई पहचान भी नजर नहीं आई है।

दहशत में है पुलिस
लगातार गोलीबारी से खौफ में आई सीकर पुलिस फिर अपराधियों की सक्रियता सामने पर आने से दहशत में हैं। सुभाष, पवन व इनके साथियों के फिर सीकर में सक्रिय होने की सूचना पुलिस के पास पहले ही आ गई थी। पुलिस इनकी तलाश भी कर रही थी। इससे पहले सुभाष बराल ने भी पुलिस अधिकारियों की पूछताछ में गिरोह का पहला टारगेट ओमा ठेहट को बताया था। जमानत पर बाहर आए ओमा ठेहट को पुलिस लगातार सावचेत भी कर रही थी। लेकिन गोलीबारी से यह साबित हो गया है कि गैंगवार खून का खेल अभी थमा नहीं है। ओमा ठेहठ पर फायरिंग के मामले में बलबीर बानूड़ा के बेटे सुभाष व उसके साथियों का नाम सामने आया है। हालांकि फुटेज व एफआईआर नहीं होने से पुलिस में भी संशय की स्थिति बनी हुई है।

दो कारों की भिडं़त में चार घायल
खंडेला ञ्च पत्रिका. कस्बे के उदयपुर मार्ग पर गंगाराम की ढ़ाणी के पास शुक्रवार शाम को दो कारों की आमने सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि कार के एयरबैग खुल गए, जिससे कार में बैठे युवक को अधिक चोटें नहीं आई।
दुर्घटना में एक कार में सवार एक युवक व दूसरी कार में सवार तीन लोगों सहित चार लोग घायल हो गए और दोनों कारे बूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को निजी वाहनों से कस्बे के राजकीय चिकित्सालय लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक की हालत गंभीर होने पर उसे सीकर रैफर किया गया। एचसी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि खंडेला की ओर से जा रही व उदयपुरवाटी की ओर से आ रही कार के बीच टक्कर हो गई जिससे कार में सवार छावसरी निवासी युवक यश कुमार शर्मा व दूसरी कार में सवार सामेर पीएस खाटूश्यामजी निवासी रामसिंह, गुलाब कंवर व एक अन्य सवार होकर उदयपुरवाटी से अपने गांव जा रहे थे कि रास्ते में यह हादसा हो गया। दूर्घटना में घायल युवक यश को सीकर रैफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद दोनों वाहन बूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गये जिन्हें पुलिस थाने ले गई।

Published on:
15 Dec 2018 03:52 pm