सीकर/खाटूश्यामजी. अब मथुरा वृंदावन की तरह खाटूश्यामजी क्षेत्र में भगवान की पौशाक बनाई जाएगी। इसके लिए नाबार्ड के सहयोग से जिला पर्यावरण सुधार समिति झुंझुनूं की ओर से राजीविका की महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
सीकर/खाटूश्यामजी. अब मथुरा वृंदावन की तरह खाटूश्यामजी क्षेत्र में भगवान की पौशाक बनाई जाएगी। इसके लिए नाबार्ड के सहयोग से जिला पर्यावरण सुधार समिति झुंझुनूं की ओर से राजीविका की महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए कस्बे के सहकारी समिति सभागार में बैठक हुई। इसमें डीडीएम नाबार्ड सीकर एमएल मीणा - ने कहा कि प्रशिक्षण हासिल करने के बाद महिलाएं लड्डू गोपाल की पोशाक व श्रृंगार का सामान बनाकर और उसे बाजार में बेचकर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकेगी। सहकारी सहकारी अध्यक्ष -श्याम सुंदर पूनिया ने राजीविका के समूह को सहकारी समिति रोजगार के लिए ऋण दिलवाने का आश्वासन दिया। समिति जिला समन्वयक राम अवतार पारीक ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में स्वयं सहायता समूहों की 90 महिलाओं को भगवान लड्डू गोपाल की पोशाक, झूला, श्रंगार आदि सामान बनाने का 20 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सहकारी समिति के सभागार में दिया जाएगा । समिति के सचिव राजेश अग्रवाल, जिला ट्रेनर चांदनी शर्मा व श्री श्याम राजीविका कलस्टर प्रबंधक शशिबाला स्वामी ने भी महिलाओं को रोजगार संबंधित जानकारी दी। सहकारी व्यवस्थापक मालीराम निठारवाल व सहायक व्यवस्थापक एस कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर ब्लॉक कॉर्डिंनेटर श्रीपाल कंवाडिया, रोहित पारीक मुंडरू, रोहित सेन सहित काफी लोग मौजूद रहे।
महिलाओं के लिए खुलेंगी आत्मनिर्भर बनने की राहें
लड्डू गोपाल की पोशाक बनाने का प्रशिक्षण लेंगी राजीविका से जुड़ी महिलाएं जिला पर्यावरण सुधार समिति की ओर से दिया जाएगा महिलाओं को 20 दिन का प्रशिक्षण
रामनवमी महोत्सव की तैयारियों की बैठक
सीकर. श्री बैजनाथ सोभासरिया ट्रस्ट की ओर से आयोजित दो दिवसीय श्रीराम जन्म महोत्सव की तैयारियों को लेकर सोमवार को मीटिंग का आयोजित की गई। मीटिंग में ट्रस्ट के प्रतिनिधि घनश्याम प्रसाद सोभासरिया एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने कार्यक्रम से संबंधित विभिन्न जानकारियां हासिल की। अष्टमी को सोभासरिया विश्राम भवन स्थित श्रीराम मंदिर से निकलने वाली भव्य शोभायात्रा एवं नवमी को श्रीराम जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर कार्यकारिणी सदस्यों को उनके कार्यों की जिम्मेदारी दी गई। इस अवसर पर सुरेश अग्रवाल, सीए सुनील मोर, राधेश्याम मोर, कमल सोभासरिया, श्याम सुंदर सोभासरिया, श्रवण सोभासरिया, विनोद सोभासरिया, भंवरलाल जयसनसरिया, गिरधारी लाल पंसारी, विजय कुमार झाझूका, संजय शर्मा, प्रमोद सर्राफ, रामस्वरूप शर्मा व उमेश माथुर आदि शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।