28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Sikar / श्रीमाधोपुर पंचायत समिति: कांग्रेस की भंवरी को प्रधानी का ताज

श्रीमाधोपुर पंचायत समिति: कांग्रेस की भंवरी को प्रधानी का ताज

भंवरी देवी ने भाजपा की बनारसी को 15 वोटों से हराकर हासिल की कुर्सी, भंवरी को 18 और बनारसी को 3 वोट मिले।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Newsdesk

•

Updated: 28 Nov 2026, 3:33 PM IST

Madhya Pradesh News

श्रीमाधोपुर. पंचायत समिति श्रीमाधोपुर में मुखिया का ताज कांग्रेस को हाथ लगा। यहां प्रधान पद पर भंवरी देवी विजयी रही है। इससे पहले भाजपा की ओर से वार्ड नंबर छह की पंचायत समिति सदस्य बनारसी देवी ने नामांकन दाखिल किया, वहीं कांग्रेस की ओर से वार्ड नंबर 23 की सदस्य भंवरी ने अपना पर्चा भरा। भाजपा की बनारसी देवी ने नगरपालिका उपाध्यक्ष रोशन बिजारणियां व पंचायत समिति सदस्य प्रमिला गुप्ता के साथ निर्वाचन अधिकारी (आरओ) सौरभ भामू के समक्ष नामांकन दाखिल किया।

कांग्रेस की भंवरी ने पूर्व पीसीसी सचिव बालेंदु सिंह शेखावत एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामप्रकाश सैनी के साथ आकर आरओ सौरभ भामू के समक्ष नामांकन पेश किया। विदित रहे कि पंचायत समिति में 23 सदस्य हैं। इनमें कांग्रेस के 18, भाजपा के तीन व आरएलपी के दो सदस्य निर्वाचित हुए हैं। शुक्रवार को सुबह 11 बजे तक प्रधान पद के लिए नामांकन जमा करने की प्रक्रिया पूरी हुई। इसके बाद दोपहर तीन से पांच बजे के बीच मतदान हुआ। मतदान के बाद मतगणना कर प्रधान के नाम की घोषणा की गई। आरओ सौरभ भामू ने बताया कि कांग्रेस की भंवरी 15 मतों से विजयी हुई। कांग्रेस की भंवरी को 18 मत मिले, भाजपा की बनारसी को तीन मत व आरएलपी के दो मत नोटा को मिले।

माकूल रहे इंतजाम

श्रीमाधोपुर. प्रधान पद के चुनावों को लेकर पुलिस व प्रशासन सतर्क रहा। नामांकन प्रक्रिया को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से थानाधिकारी दिनेश कुमार व रींगस थानाधिकारी राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। पंचायत समिति परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में पुलिस जाब्ता तैनात रहा। पुलिसकर्मियों ने कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ पूरी प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से करवाया।