क्या है संलेखना: जैन दर्शन में संलेखना को अत्यंत महत्वपूर्ण आध्यात्मिक साधना माना जाता है। इसका उद्देश्य शरीर और संसार के प्रति आसक्ति को कम कर आत्मा पर केंद्रित होना है। संलेखना के बाद समाधि साधना का चरण आता है, जिसमें साधक राग-द्वेष, मोह, भय और चिंता से ऊपर उठने का प्रयास करता है। जैन दर्शन में समाधिमरण को आदर्श मृत्यु माना गया है, जहां व्यक्ति पूर्ण जागरूकता, समता और आत्मस्मरण के साथ जीवन की अंतिम अवस्था को स्वीकार करता है। गौरतलब है कि जैन धर्म की श्वेताम्बर परम्परा में संलेखना को संथारा कहा जाता है।