सीकर

जुलाई में मिलेगी खाटूश्याम भक्तों को ये बड़ी सौगात, रेलवे चलाएगी 2 स्पेशल ट्रेन, जानें क्या रहेगा समय और रूट

News For Khatushyam Devotees: जयपुर-भिवानी-जयपुर ट्रेन 1 से 31 जुलाई तक कुल 31 और रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी ट्रेन 5 से 27 जुलाई के बीच कुल 11 ट्रिप करेगी। रेलवे ने दोनों ट्रेनों का टाइम टेबल जारी कर दिया है।

less than 1 minute read
Jun 24, 2025
खाटूश्याम बाबा (फोटो: पत्रिका)

Indian Railway Good News: खाटूश्यामजी में बढते श्रद्धालुओं को देखते हुए रेलवे दो नई ट्रेन संचालित करेगा। ट्रेन रींगस से रेवाड़ी और जयपुर से भिवानी चलगी। इनमें जयपुर-भिवानी-जयपुर ट्रेन 1 से 31 जुलाई तक कुल 31 और रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी ट्रेन 5 से 27 जुलाई के बीच कुल 11 ट्रिप करेगी। रेलवे ने दोनों ट्रेनों का टाइम टेबल जारी कर दिया है।

यूं चलेगी ट्रेन

रेवाडी-रींगस स्पेशल ट्रेन (09637) 5, 6, 10, 12, 13,19,20,21,24,26 व 27 जुलाई को रेवाड़ी से 11.45 बजे रवाना होकर दोपहर 2.45 बजे रींगस पहुॅचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09638 रींगस से 3.05 पर रवाना होकर 6.20 पर रेवाड़ी पहुंचेगी। रास्ते में कुंड,काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मांवडा, नीमकाथाना, कांवट व श्रीमाधोपुर स्टेशन पर रुकेगी। ट्रेन में 10 साधारण व गार्ड श्रेणी के दो सहित 10 डिब्बे होंगे।

जयपुर-भिवानी स्पेशल रेलसेवा 1 से 31 जुलाई तक रोजाना चलेगी। ये जयपुर से सुबह 7 बजे रवाना होकर रींगस होते हुए दोपहर 2.20 पर भिवानी पहुंचेगी। वापसी में भिवानी-जयपुर स्पेशल रेलसेवा (09733) भिवानी से शाम 4.05 पर रवाना होकर रात 11.25 बजे जयपुर पहुंचेगी। रास्ते में ट्रेन ढहर का बालाजी, चौमू सामोद, गोविंदगढ़ मलिकपुर, रींगस, श्रीमाधोपुर, कांवट, नीमकाथाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, कोसली, झाडली व चरखी दादरी रुकेगी।

Published on:
24 Jun 2025 07:51 am
Also Read
View All

अगली खबर