
सीकर रेप मामला। (पत्रिका फाइल फोटो)
सीकर। राजस्थान के सीकर में शादीशुदा महिला को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश करने और उसके बाद बलात्कार करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक पर अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर महिला को ब्लैकमेल करने और जेवरात व नकदी हड़पने का आरोप भी लगाया गया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसका परिचित युवक रात को घर आया और खाने के लिए सामान मंगवाया।
आरोप है कि युवक ने बातचीत में उलझाकर खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया। खाना खाते ही वह अचेत हो गई और उसे किसी बात की सुध नहीं रही। महिला का आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया और अश्लील फोटो व वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। बाद में आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे लगातार ब्लैकमेल करता रहा।
आरोप है कि युवक ने डराकर कई बार बलात्कार किया तथा जेवरात और नकदी भी हड़प ली। इतना ही नहीं, आरोपी ने खाली कागजों पर भी हस्ताक्षर करवा लिए। पीड़िता के अनुसार आरोपी पिछले करीब दो महीने से उसे ब्लैकमेल कर रहा था। परेशान होकर महिला ने पूरी बात अपने पति को बताई, जिसके बाद पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बता दें कि इससे पहले 19 मई को भी सीकर शहर में ऐसा ही मामला सामने आया था। जहां एक हॉस्टल संचालक ने 18 साल की युवती का अश्लील वीडियो बनाकर उसके साथ बलात्कार किया। इस मामले में पीड़िता की मां ने पुलिस थाने में हॉस्टल संचालक के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। थाने में दर्ज रिपोर्ट में मां ने बताया था कि उनकी बेटी सीकर के एक प्राइवेट पीजी में रहकर पढ़ाई करती है।
करीब 3-4 महीने पहले पीजी मालिक ने नहाते वक्त उनकी बेटी का प्राइवेट वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद उस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर फरवरी से लेकर अप्रैल तक आरोपी ने कई बार उनकी बेटी के साथ बलात्कार किया। डर के मारे पहले तो यह बात युवती ने किसी को नहीं बताई। लेकिन आरोपी की ओर से लगातार युवती को ब्लैकमेल करने के चलते वह परेशान हो चुकी थी। ऐसे में उसने घरवालों को आपबीती बयां की और फिर युवती की मां ने पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया।
Published on:
23 May 2026 02:54 pm
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
