
सीकर के जनाना हॉस्पिटल में संचालित होता था आइवीएफ सेंटर। पत्रिका फाइल फोटो
सीकर। संतान प्राप्ति का सपना दिखाकर एक महिला से करीब 1.80 लाख रुपए ऐंठने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने आइवीएफ सेंटर संचालक डॉक्टर और काउंसलर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने जिला कलक्टर की जनसुनवाई में शिकायत देकर आरोप लगाया कि सीकर के राजकीय जनाना अस्पताल में संचालित प्रताप आइवीएफ सेंटर की डॉ. सुमन तंवर और काउंसलर मीरा देवी ने सफल इलाज का भरोसा दिलाकर उससे मोटी रकम जमा करवाई।
महिला का आरोप है कि न तो उसका सही तरीके से इलाज किया गया और न ही जमा राशि वापस लौटाई गई। शिकायत में महिला ने बताया कि संतान नहीं होने पर वह इलाज के लिए सेंटर पहुंची थी। वहां डॉक्टर और काउंसलर ने भरोसा दिलाते हुए उससे करीब 1.80 लाख रुपए जमा करवाए। कुछ समय बाद आइवीएफ सेंटर बंद हो गया।
महिला ने जब डॉक्टर से संपर्क किया तो उसे फरवरी में सेंटर दोबारा शुरू होने का आश्वासन दिया गया, लेकिन सेंटर चालू नहीं हुआ। 21 मई को आयोजित जिला कलक्टर आशीष मोदी की जनसुनवाई में महिला ने लिखित शिकायत दी थी। इसके बाद कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गौरतलब है कि इसी आइवीएफ सेंटर में करीब सात महीने पहले करोड़ों रुपए का सामान गायब होने का मामला भी सामने आया था। उस समय डॉ. सुमन तंवर और डॉ. विक्रम सिंह ने तत्कालीन पीएमओ कमल अग्रवाल समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था।
इधर, भाई व बहनों के साथ ससुराल गई महिला ने अपने ससुर, पति के खिलाफ मारपीट, बाल पकड़कर घसीटने सहित अन्य आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। वहीं महिला के ससुर ने भी अपनी बेटे की बहू, उसके भाई व बहनों सहित अन्य पर मारपीट व लूटपाट का मामला दर्ज करवाया है। दादिया थाना पुलिस दोनों पक्षों की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर मामला दर्ज कर जांच कर रही है। परिवादी महेंद्र कुमार निवासी कोछोर ने बताया कि उसकी बहन सरोज भूखर पत्नी विशेष कुमार के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ विवाह किया गया था। 15 मई को उसकी बहन सरोज ने दादिया थाना में उसके व उसकी दोनों बेटियों की सुरक्षा के लिए दादिया थाना में प्रार्थना पत्र दिया था।
आरोप लगाया कि सरोज के पति विशेष एवं उसके पिता सतीश कुमार ने गाली-गलौच की। उन्होंने मारपीट, जानलेवा हमला, उसकी बहनों के साथ अभद्र व्यवहार , बहनों के बाल पकड़कर घसीटने आदि के आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया। गंभीर मारपीट करने के चलते उन्हें हॉस्पिटल में उपचार के लिए ले जाया गया। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से सतीशचंद पुत्र शिवबक्स जाट निवासी गोठड़ा भूकरान ने भी दादिया पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया है। एफआइआर में बताया कि कार में सवार होकर आइ सरोज पत्नी विशेष कुमार, मंजूद, सहीराम, आदि ने उसके बेटे विशेष को जान से मारने की नियत से एकराय होकर आए। आरोप लगाया कि उन्होंने उसे व उसके बेटे को विशेष को लाठी-डंडों से पीटा।
Published on:
23 May 2026 09:11 am
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
