15 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Crime: साथ में पढ़ने वाले लड़के ने युवती को ब्लैकमेल कर कई बार किया रेप

Sikar Rape Case: राजस्थान के सीकर जिले में रेप और ब्लैकमेलिंग के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। पीड़िता का आरोप है कि साथ में पढ़ने वाले लड़के ने अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर कई बार रेप किया।
2 min read
Google source verification

सीकर

•

image

Anil Prajapat

•

May 25, 2026

Rape Case

क्राइम न्यूज। Demo pic

सीकर। राजस्थान के सीकर जिले में रेप और ब्लैकमेलिंग के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। अब एक युवती के साथ उसके परिचित युवक द्वारा रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि साथ में पढ़ने वाले लड़के ने अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर कई बार रेप किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जब वह 19 वर्ष की थी, तब आरोपी युवक उसके साथ पढ़ाई करता था।

शुरुआत में दोनों के बीच सामान्य बातचीत होती थी, लेकिन बाद में आरोपी ने सोशल मीडिया और मोबाइल के जरिए लगातार संपर्क बढ़ाया। कुछ समय बाद युवक ने मिलने के बहाने युवती को बुलाया। आरोप है कि इसी दौरान युवक ने युवती के साथ जबरन रेप किया। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने रेप के दौरान उसके अश्लील फोटो और वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिए। बाद में इन्हें वायरल करने की धमकी देकर आरोपी लगातार ब्लैकमेल करता रहा और कई बार रेप किया। लगातार प्रताड़ना से परेशान युवती ने आखिरकार पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। इसके बाद परिवार के साथ थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घर में घुसकर शादीशुदा महिला से बलात्कार

बता दें ​कि एक दिन पहले भी सीकर जिले में बलात्कार का मामला सामने आया था। आरोप है कि परिचित युवक ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर पहले शादीशुदा महिला को बेहोश कर दिया और फिर उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता ने आरोपी युवक पर अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और जेवरात हड़पने का आरोप लगाया है।

पुलिस को दी रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया कि वह रात को घर पर अकेली थी। तभी एक परिचित युवक घर पर आया और खाने के लिए सामान मंगवाया। युवक ने बातचीत में उलझाकर खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया। खाना खाते ही वह बेहोश हो गई। इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया और अश्लील फोटो व वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। बाद में आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे लगातार ब्लैकमेल करता रहा। आरोपी ने महिला के साथ कई बार बलात्कार किया और जेवरात व नकदी हड़प ली।