
Budget 2024 Highlights: केंद्र सरकार का अंतरिम बजट गुरुवार को आएगा। बजट में शेखावाटी में रेलवे विकास को गति मिलने की उम्मीद है। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा इस दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रींगस से खाटूश्यामजी तथा सालासर से नोखा रेलवे लाइन के लिए वित्तीय प्रावधान कर सकती है। वहीं, सीकर जंक्शन सहित अंचल के रेलवे स्टेशन के मॉडर्नाइजेशन के लिए भी बजट बढ़ाया जा सकता है। इसी तरह वंदे भारत ट्रेनों की संख्या व नई ट्रेनों की घोषणा करने पर उसका फायदा भी शेखावाटी को मिल सकता है।
मेले से पहले शुरू होगी स्पेशल ट्रेन
खाटूश्यामजी का लक्खी मेला जल्द ही आने वाला है। यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए रेलवे द्वारा खाटूश्याम मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर जयपुर-नारनौल व रेवाड़ी-रींगस के बीच स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा।
10 दिन चलता है लक्खी मेला
हर साल खाटूश्याम की नगरी में लक्खी मेला लगता है। इस साल मेले का शुभारम्भ 12 मार्च से शुरू होगा और समापन 21 मार्च को होगा। इस मेले में देश- विदेश से लोग बाबा के दर्शन करने आते हैं।