सीकर

पहले पिता, अब दादा की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, 6 साल की पोती ने दी मुखाग्नि

Funeral of Grandfather By Granddaughter : जिसका कोई नहीं रखवाला उसका है ऊपरवाला, लेकिन जहां ऊपरवाला ही रूठ जाये तो ऐसे में उसका कौन है धणी-धोरी
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Sep 2019, 5:37 PM IST
पहले पिता, अब दादा की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, 6 साल की पोती ने दी मुखाग्नि
पहले पिता, अब दादा की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, 6 साल की पोती ने दी मुखाग्नि

सीकर।
Funeral of Grandfather By Granddaughter : जिसका कोई नहीं रखवाला उसका है ऊपरवाला, लेकिन जहां ऊपरवाला ही रूठ जाये तो ऐसे में उसका कौन है धणी-धोरी। ऐसा ही एक मामला राजस्थान के सीकर जिले के चला में ग्राम झीराणा की ढाणी बालासागर में देखने को मिला। जहां हर किसी के आंखों नम थी। ये सब एक नन्ही सी अबोध बालिका के सामने हो रहा था। जिसकी दुख भरी दास्तां को सुनकर हर कोई गमगीन हो रहा था। एक के बाद एक मौत ने पूरे परिवार को झकझौर कर रख दिया। जिसमें पहले दादी रूकमा देवी, उसके बाद पिता कैलाश और बाद में दादा सुगनाराम वर्मा की आकस्मिक मौत से जहां एक परिवार से उसके जिम्मेदारों को साया उठाकर भगवान ने खासा कहर ढाया। ग्राम झीराणा में दादी, पिता की मौत के बाद उसकी मां सुमित्रा देवी ही उसके 65 वर्षीय दादा सुगनाराम वर्मा की देखभाल कर रहे थे। बुधवार को दादा की भी अचानक मौत से परिवार से जिम्मेदारों का पूरी तरह से साया उठ गया। अब सिर्फ अबोध बालिका और उसकी मां परिवार में बचे है। 6 वर्षीय किंजल ने अपने दादा की अर्थी के साथ मोक्षघाट तक पहुंची तथा दादा को मुखाग्रि देकर बेटे का फ र्ज निभाकर अंतिम संस्कार का विधि पूर्वक निर्वहन किया।

Published on:
Also Read
View All
Rajasthan Panchayat Chunav Results: पत्नी और दोनों बेटे हारे चुनाव, UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा को अपने ही गढ़ में करारा झटका | Sikar News

Sikar Panchayat Results 2026: यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा को बड़ा झटका, पत्नी हारीं; अजीतगढ़ में कांग्रेस ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

Sikar Panchayat Chunav 2026 Results Live Updates: UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा की पत्नी और बेटे हारे, पूर्व केंद्रीय मंत्री की पुत्रवधू जीती; जानें अपडेट 

Sikar Panchayat Chunav 2026 Results: इन हॉट सीट पर सभी की निगाहें, डोटासरा, खर्रा, राठौड़ सहित इन दिग्गजों की साख दांव पर

बाबा श्याम के जन्मदिन से पहले भक्तों को बड़ी सौगात: सुंदरपुरा के बाद अब बधाल स्टेशन होगा विकसित, भूमि अधिग्रहण शुरू