नाबालिग के पिता की शिकायत पर आरोपी युवक व नाबालिग की मां के खिलाफ पोक्सो में मामला दर्ज
सीकर. जिले में 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार का मामला दर्ज हुआ है। पीड़ित नाबालिग की मां ने बेटी को आरोपी के घर काम करने के लिए भेजा था। आरोपी मकान मालिक ने मौका पाकर पीड़िता के साथ बलात्कार किया। प्रदेश के दूसरे जिले में रहने वाले पीड़िता के पिता ने वहां पोक्सो की धाराओं में जीरों नंबर की एफआईआर दर्ज करवाकर सीकर एसपी ऑफिस के जरिए संबंधित थाना क्षेत्र में भिजवाई है।
पुलिस को दी एफआईआर में पिता ने बताया कि उनकी नाबालिग बेटी को उसकी मां ने सीकर जिले में कहीं पर किसी के घर भेज दिया है। पुलिस ने नाबालिग लड़की की मां से जानकारी जुटाकर सबसे पहले नाबालिग लड़की को दस्तयाब किया। 15 साल की नाबालिग को उसकी मां ने घरेलू काम करने के लिए किसी के घर पर भेजा था।
घर के मालिक ने नाबालिग के साथ जबरदस्ती बलात्कार किया। पीड़िता पुलिस ने नाबालिग लड़की की मां और आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। वहीं घटनास्थल पर मकान से भी साक्ष्य जुटाए गए हैं। पीड़िता का मेडिकल करवाकर उसका इलाज करवाया।