Hakam Ali Fatehpur MLA : मतों की गिनती के राउंड बढ़ने के साथ—साथ सुनीता बढ़त बरकरार नहीं रख पाई और अंतिम चरणों में हाकम अली ने 853 मतों से चुनाव जीत लिया।
सीकर. राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 के परिणाम में फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र से हाकम अली जीते हैं। शुरुआती चरण में भाजपा की सुनीता जाखड़ बढ़त बनाए हुई थी। मतों की गिनती के राउंड बढ़ने के साथ—साथ सुनीता बढ़त बरकरार नहीं रख पाई और अंतिम चरणों में हाकम अली ने 853 मतों से चुनाव जीत लिया।
- श्रीमाधोपुर से दीपेन्द्र सिंह शेखावत 6 हजार मतो से आगे दो राउंड बाकी
-चूरू से राजेन्द्र राठौड़ 412 मतों से आगे, लीड में लगातार बढ़त
चूरू से भाजपा के राजेन्द्र राठौड़ 910 मतों से फिर आगे, लीड में गिरावट
चूरू में 16 राउंड पूरे
-चूरू से राजेन्द्र राठौड़ 1123 मतों से फिर आगे, लीड में गिरावट
-चूरू से राजेन्द्र राठौड़ 1296 मतों से आगे, लीड में बढ़त
कृष्णा पूनियां 18 हजार वोटों जीती, अब लोगों में शुरू हो गई यह चर्चा
सीकर। कांग्रेस प्रत्याशी कृष्णा पूनियां चूरू जिले के सादुलपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीत गई है। कृष्णा ने 70 हजार 20 वोट हासिल किए। 51 हजार 936 वोट लेकर बसपा के मनोज न्यांगली दूसरे स्थान पर रहे। कृष्णा पूनियां ने 18 हजार 84 मतों से जीत दर्ज की है।
कृष्णा की जीत के साथ ही लोगों में यह चर्चा शुरू हो गई है कि इन्हें खेल मंत्री बनने का अवसर मिल सकता है। इन्हें म़़ंत्रिमंडल में जगह मिलती है या नहीं यह तो आने वाला समय ही बताएगा। लोगों में चर्चा की वजह यह है कि कृष्णा पूनियां खेल जगत से है। एथलीट कृष्णा पूनिया डिस्कश थ्रो की खिलाड़ी है। कई पदक अपने नाम कर चुकी हैं। इन्हें पदमश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है।
Dr. Rajendra Sharma व बृजेन्द्र ओला की हैट्रिक, बसपा से राजेन्द्र गुढ़ा भी फिर जीते
सीकर. राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र से बृजेन्द्र ओला और नवलगढ़ विधानसभा क्षेत्र से राजकुमार शर्मा ने जीत की हैट्रिक बना दी है। ओला इस बार लगातार तीसरी बार कांग्रेस से जीते हैं, वहीं डॉ. राजकुमार ने वर्ष 2008 में बसपा, 2013 में निर्दलीय और 2018 में कांग्रेस की टिकट से चुनाव जीते हैं। कांग्रेस की पूर्व सरकार में दोनों ही नेता मंत्री भी रह चुके हैं।
उधर, उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र से बसपा के राजेन्द्र गुढ़ा जीते हैं। वर्ष 2008 में भी गुढ़ा ने बसपा की टिकट जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2013 में कांग्रेस की टिकट से चुनाव हार गया था। इस बार कांग्रेस ने गुढ़ा की बजाय भगवाना राम सैनी पर दावं लगाया था। उदयपुरवाटी में गुढ़ा ने भाजपा के शुभकरण चौधरी व कांग्रेस के भगवाना राम सैनी को पीछे छोड़ चुनाव जीत गए।